ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रणवीर सिंह के हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे, इन फिल्मों के किरदारों ने बना दिया इंडस्ट्री का बाजीराव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

रणवीर सिंह के हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे, इन फिल्मों के किरदारों ने बना दिया इंडस्ट्री का बाजीराव

By @dmin
Published: December 10, 2020
Share
महापौर की अध्यक्ष्ता में हुई एमआईसी की बैठक
SHARE

अपने अभिनय के साथ साथ अतरंगी अंदाज के लिए मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने 10 साल पहले आज (10 दिसंबबर) ही के दिन बॉलीवुड में कदम रखा था। रणवीर सिंह कभी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी फैशन सेंस को लेकर। उनके कपड़ों को लेकर कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है लेकिन इससे उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता और वह सिर्फ अपने काम पर ध्यान लगाते हैं। रणवीर का मानना है कि ‘आप सफल हों या असफल, लोग आपके बारे में बातें करेंगे। उससे फर्क नहीं पडऩा चाहिए।Ó मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह की शुरुआती पढ़ाई यहीं से हुई। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के इंडियाना यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ ऑट्र्स की डिग्री ली। कॉलेज के दौरान वह स्टेज और डिबेट शोज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपना करियर फिल्मों में बनाने के बारे में सोचा।

Contents
  • फिल्मी करियर की शुरुआत
  • बैंड बाजा बारात (2010)
  • लुटेरा (2013)
  • गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013)
  • गुंडे (2014)
  • बाजीराव मस्तानी (2015)
  • पद्मावत (2018)
  • सिंबा (2018)
  • गली ब्वॉय (2019)

फिल्मी करियर की शुरुआत

अमेरिका में पढ़ाई के दौरान रणवीर ने एक्टिंग क्लासेस भी ज्वॉइन कर लिया। साल 2007 में वह मुंबई वापस आए और यहां एक एड एजेंसी के लिए कॉपीराइटर के तौर पर जुड़ गए। करीब एक साल तक उन्होंने कई विज्ञापनों के लिए लिखने का काम किया। कॉपीराइटर के तौर पर उनकी मुलाकात ‘साथियाÓ फिल्म के निर्देशक शाद अली से हुई। दोनों में दोस्ती हुई और रणवीर, शाद अली को असिस्ट करने लगे। रणवीर को तो अभिनय के क्षेत्र में जाना था तो उन्होंने फिर से इस पर ध्यान देना शुरू किया और मुंबई के किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल में एडमिशन ले लिया। इसके बाद वे पृथ्वी थियेटर से भी जुड़े। एक दिन उन्हें पता चला कि यशराज फिल्म्स अपनी नई फिल्म ‘बैंड बाजा बारातÓ के लिए एक अभिनेता की तलाश कर रही है। वह कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से मिले और ऑडिशन दिया। यहीं से रणवीर की किस्मत खुल गई और वह फिल्म के लिए चुन लिए गए। तब से लेकर अब तक रणवीर ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। तो चलिए नजर डालते हैं उनकी बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट पर।

बैंड बाजा बारात (2010)

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी ‘बैंड बाजा बारातÓ 10 दिसंबर 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थी। पहली ही फिल्म से रणवीर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसमें उनके किरदार का नाम बिट्टू शर्मा था। वेडिंग प्लानर के इर्द गिर्द बुनी गई इस फिल्म में उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया।

लुटेरा (2013)

इस पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह के अभिनय को समीक्षकों ने बहुत सराहा। पहले रणवीर ने निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी को इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। उन्हें लगा था कि वह इस किरदार को अच्छे से नहीं निभा पाएंगे। बाद में मोटवानी ने उन्हें फिर से पटकथा समझाई तब जाकर रणवीर फिल्म के लिए माने। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।

गोलियों की रासलीला राम-लीला (2013)

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी विवादों में रही। रणवीर सिंह के साथ पहली बार इसमें दीपिका पादुकोण की जोड़ी पर्दे पर नजर आई। इसी फिल्म के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। फिल्म में रणवीर एक राजस्थानी लड़के राम राजाड़ी के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए रणवीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।

गुंडे (2014)

यशराज बैनर के तले बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, सौरभ शुक्ला और पंकज त्रिपाठी नजर आए। फिल्म की कहानी बिक्रम और बाला नाम के दो मुंह बोले भाइयों की है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि ‘लुटेराÓ और ‘गोलियों की रासलीला राम- लीलाÓ के बाद यह तीसरी फिल्म थी जिसमें अंत में रणवीर के किरदार की मौत हो जाती है।

बाजीराव मस्तानी (2015)

रणवीर सिंह ने अपने किरदार में फिट होने के लिए सिर के बाल भी मुंडवा दिए थे। बताया जाता है कि किरदार में ढलने के लिए उन्होंने खुद को 21 दिन होटल के कमरे में बंद रखा था। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दिखाई दिए।

पद्मावत (2018)

फिल्म शूटिंग से लेकर रिलीज होने तक पद्मावत विवादों में रही। रणवीर सिंह इस फिल्म में मुगल सम्राट अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आए। पर्दे पर रणवीर सिंह ने खिलजी के किरदार को बखूबी निभाया। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। रणवीर के अलावा इसमें दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका थी।

सिंबा (2018)

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर एक रिश्वतखोर इंस्पेक्टर संग्राम भालेराव के किरदार में नजर आए। संग्राम के साथ कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं कि वह अचानक से अन्याय का दुश्मन बन जाता है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सोनू सूद, सारा अली खान और आशुतोष राणा ने अहम भूमिका निभाई।

गली ब्वॉय (2019)

रणवीर सिंह की इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया। कहानी के अनोखेपन की वजह से इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में भी भेजा गया। फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर के रूप में नजर आए। उसका नाम मुराद अहमद होता है। रणवीर सिंह के साथ फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय राज और विजय वर्मा जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म के लिए रणवीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया।

गरीबों का राशन हड़प रहे मुनाफाखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, चिन्हित राशन दुकाने होंगी सील, लगेगा रासुका
सर्चिंग से लौटे रहे थे बीएसएफ के जवान: रास्ते में जवान ने खुद को मारी गोली
विश्व शांति अखंड ब्रह्मयज्ञ में शामिल हुए सीएम साय, बोले- वसुधैव कुटुंबकम् के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़
नई दिल्ली ट्रायबल यूथ हॉस्टल के 9 युवाओं ने पास की यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा, मंत्री नेताम ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1110 नए केस…. 17 मरीजों की गई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृति सेनन ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- ‘जल्द वापसी करूंगी
Next Article इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ पाक को सर्जिकल स्ट्राइक का डर, कहा-किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने को कार्रवाई संभव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?