ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामेन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने बदले 10 राज्यों के राज्यपाल … सीएम साय ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

रामेन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने बदले 10 राज्यों के राज्यपाल … सीएम साय ने दी बधाई

By Mohan Rao Published July 28, 2024
Share
रामेन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल
SHARE

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी रहे ओम माथुर बने सिक्किम के राज्यपाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। असम के रामेन डेका छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल बनाए गए हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी बिस्वभूषण हरिचंदन संभाल रहे थे। इसके साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस की जगह भी नए राज्यपाल को नियुक्ति दी गई है। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। यही नहीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी रहे ओम माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनने पर रामेन डेका को बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की। द्रोपदी मुर्मू ने अमस के रामेड डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया है। रामेन डेका के राज्यपाल बनने पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि आदरणीय श्री रामेन डेका जी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।निश्चित ही एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक एवं संसदीय अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा। समस्त छत्तीसगढ़वासी आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।

असम के रहने वाले रामेड डेका
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। रामेन डेका छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल होंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में 8 राज्यपाल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बिस्वभूषण हरिचंदन ने डेढ साल पहले संभाला था पद
बिस्वभूषण हरिचंदन डेढ़ साल पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बने थे। फरवरी 2023 में बिस्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। अब उनकी जगह असम के रामेन डेका ये जिम्मेदारी संभालेंगे। छत्तीसगढ़ के रायपुर से 7 बार सांसद रहे रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से हटा दिए गए हैं। उन्हें अभी नई नियुक्ति नहीं दी गई है। वहीं सिक्किम के गवर्नर बनाए गए बीजेपी के सीनियर लीडर ओम प्रकाश माथुर विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रहे। उनके प्रभारी रहते छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सरकार बनाई और अब उन्हें इसका इनाम मिल गया।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao July 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्रीय खेल मंत्री जैवलिन थ्रो खिलाड़ी के प्रतिभा के हुए कायल, सरगुजा के विजय ने 68 मीटर भाला फेंक दिखाया दम
Next Article नवगठित चार नगर पालिकाओं में शुरू होगी मोर संगवारी योजना, उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे शुभारंभ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?