मुंबई (एजेंसी)। कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में हर दिन संक्रमित होने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। यह खतरनाक महामारी देश-दुनिया की कई बड़ी हस्तियों को भी अपना शिकार बना चुकी है। इनमें फिल्मी सितारे भी शामिल हैं। अब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई हैं और फिलहाल पृथक-वास में हैं।
रकुल प्रीत सिंह यारियां, दे दे प्यार दे और मरजावां जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। रकुल प्रीत सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। साथ ही अपने करीबियों को भी कोरोना की जांच करवाने की सलाह दी है।





