ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री अमित शाह पर ममता बनर्जी का पलटवार, कहा- आत्महत्या को भी राजनीतिक हिंसा बताती है बीजेपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

गृहमंत्री अमित शाह पर ममता बनर्जी का पलटवार, कहा- आत्महत्या को भी राजनीतिक हिंसा बताती है बीजेपी

By @dmin
Published: December 22, 2020
Share
आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप
आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। विकास की दौड़ में पश्चिम बंगाल के पिछडऩे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की ओर से लगाए गए आरोपों पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जवाब दिया है। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के ही कुछ अन्य आंकड़ों को गिनाते हुए कहा कि गृह मंत्री अपनी ही सरकार के आंकड़ों को नहीं देखते हैं। ममता बनर्जी ने राजनीतिक हिंसा को लेकर कहा कि खुदकुशी और घरेलू मामलों को भी बीजेपी सियासी हिंसा बताती है।

ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंकड़े रखते हुए कहा कि गरीबी घटाने में पश्चिम बंगाल नंबर एक राज्य है। उन्होंने स्कूल, कॉलेज खोलने से लेकर उनमें दाखिलों में इजाफा, मेडिकल कॉलेज-आईटीआई, बाल मृत्युदर में कमी जैसे आंकड़े गिनाते हुए बताया कि टीएमसी सरकार के नेतृत्व में राज्य विकास की राह पर है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के 300 कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोप पर जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘राज्य में राजनीतिक हिंसा में कमी आई है। बीजेपी आत्महत्या को भी राजनीतिक हिंसा बताती है। पारिवारिक मामलों को भी सियासत करती है। रेप, हत्या, नक्सली घटनाओं में कमी आई है। कानून व्यवस्था की स्थिति पहले से बेहतर है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरे के समय रविवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने में विफल रही हैं और राज्य विकास के सभी मापदंडों पर तेजी से पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल विकास के हर पैमाने पर निचले पायदान पर पहुंच गया है और पिछले एक दशक में राजनीतिक हत्याओं, जबरन वसूली, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार जैसे गलत कामों में फंस गया है। शाह ने कहा था कि राज्य में राजनीतिक हिंसा चरम पर है ममता शासनकाल में बीजेपी के करीब 300 कार्यकतार्ओं की हत्या हो चुकी है।
गृहमंत्री ने आरोप लगाया था कि प्रशासन का राजनीतिकरण किया गया है और भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाया गया है क्योंकि ममता बनर्जी सरकार सिर्फ अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए केवल 10 करोड़ की आबादी को वंचित कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के डर से गरीबी उन्मूलन को लेकर शुरू की गयी केंद्रीय योजनाओं को अवरुद्ध कर रही है तथा संघीय ढांचे के सभी मानदंडों का उल्लंघन का उल्लंघन कर रही है।

आईएएस कॉन्क्लेव शामिल हुए सीएम बघेल, बोले- सरकार की स्कीम को धरातल पर लाते हैं आईएएस अफसर
धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान
Gustakhi Maaf: आवारा मवेशी और कितनी जानें लेंगे
Big News : लोहा गलाने भिलाई स्टील प्लांट में हुआ गांजे का इस्तेमाल, कवर्धा से लाया गया था 6 टन से भी ज्याद गांजा… देखें वीडियो
CG Politics : दूसरी सूची पर नहीं थम रहा बवाल, दो दर्जन सीटों पर होगा पुनर्विचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 70 # 22 december 2020
Next Article कोरोना वायरस की चपेट में आईं रकुल प्रीत सिंह, फिल्म की शूटिंग के दौरान हुईं संक्रमित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?