ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य में बीते दो सालों में स्वास्थ्य सुविधा हुई सुदृढ़…. मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की संख्या 6 से बढ़कर हुई 9…. दो जिला चिकित्सालय, एक सिविल हॉस्पिटल स्थापित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य में बीते दो सालों में स्वास्थ्य सुविधा हुई सुदृढ़…. मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की संख्या 6 से बढ़कर हुई 9…. दो जिला चिकित्सालय, एक सिविल हॉस्पिटल स्थापित

By @dmin
Published: April 16, 2021
Share
Ruckus in Bengal: Suvendu and Trinamool supporters clash in Midnapore
Ruckus in Bengal: Suvendu and Trinamool supporters clash in Midnapore
SHARE

रायपुर। राज्य में बीते दो सालों में स्वास्थ्य सुविधा को जनोन्मुखी बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कारगर प्रयास किए गए हैं। इसके चलते राज्य के स्वास्थ्यगत अधोसंरचना में बढ़ोतरी होने के साथ ही स्वास्थ्य अमले में भी वृद्धि हुई है। बीते दो सालों में राज्य में मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की संख्या 6 से बढ़कर 9, जिला चिकित्सालयों की संख्या 26 से बढ़कर 28 तथा सिविल अस्पताल की संख्या 19 से बढ़कर 20 हो गई है। बीते दो सालों में 50 बिस्तर वाले 15 तथा 100 बिस्तर वाले 6 एमसीएच अस्पताल स्थापित किए गए हैं। इस अवधि में 6 नए उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी स्थापित किया गया है।
राज्य में बीते दो सालों में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि विशेषज्ञ, चिकित्सकों, चिकित्सा अधिकारियों सहित मेडिकल स्टाफ की संख्या 18,458 से बढ़कर 20,405 हो गई है, जिसमें विशेषज्ञ, चिकित्सकों की संख्या 175 से बढ़कर 319, चिकित्सा अधिकारियों की संख्या 1359 से बढ़कर 1818 और स्टाफ नर्स की संख्या 2580 से बढ़कर 4091 हो गई है। वर्तमान में 300 चिकित्सा अधिकारियों, 92 स्टाफ नर्स, 50 मेडिकल लैब टेक्नॉलाजिस्ट तथा 146 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) की भर्ती प्रक्रियाधीन है।
राज्य के नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान योजना के साथ-साथ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संजीवनी सहायता कोष, मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना एवं चिरायु योजना संचालित की जा रही है। उक्त सभी योंजनाओं को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, आयुष्मान योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना में समाहित किया गया है। राज्य में दिसम्बर 2018 की स्थिति में आयुष्मान कार्डधारियों की संख्या मात्र 2,23,793 थी, जो आज की स्थिति में बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 57 हजार 441 हो गई है। इससे राज्य के नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ शासकीय एवं मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों में सहजता से उपलब्ध होने लगा है। राज्य में नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पाने वाले परिवारों की संख्या 56 लाख से बढ़कर 67 लाख हो गई है। जिसमें से 56 लाख बीपीएल परिवारों को सालाना 5 लाख रूपए तथा 9 लाख एपीएल परिवारों को प्रति वर्ष 50 हजार रूपए तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत राज्य के नागरिकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 20 लाख रूपए तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदाय की जा रही है। राज्य में शासकीय एवं मान्यता प्राप्त चिकित्सालयों की संख्या बीते दो सालों में 1088 से बढ़कर 1359 हो गई है, जहां नागरिकों को आयुष्मान कार्ड अथवा राशन कार्ड के जरिए पात्रता अनुसार नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

बाइक से हो रही थी गांजे की तस्करी, CG पुलिस की पकड़ में ऐसे आए यूपी के तस्कर
इंडियन ओवरसीज बैंक में 1.65 करोड़ का ज्वेल लोन घोटाला, ACB-EOW ने बैंक प्रबंधक सहित तीन को किया गिरफ्तार
बड़ी घोषणा : पत्रकार और वकीलों तथा उनके परिजनों को भी फ्रंट लाईन वर्कर के समान टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता
राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार: 10 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित…. चार श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार
Bhilai Breaking: पिता की दरिंदगी की शिकार हुई नाबालिग बेटी, शराब के नशे में किया दुष्कर्म… मां ने दर्ज कराई शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The collector told the people who came for testing at the testing center in the Lich Health Center झीठ स्वास्थ्य केंद्र में टेस्टिंग सेंटर में जांच के लिए पहुंचे लोगों से कलेक्टर ने कहा- संक्रमण के लक्षण हों या पाजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहे हों तभी कराएं टेस्टिंग
Next Article भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले छत्तीसगढ़ में बीते डेढ़ माह में कोरोना टेस्टिंग की संख्या में हुआ डेढ़ गुना का इजाफा…. प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना जांच का औसत देश के औसत से अधिक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?