ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: झीठ स्वास्थ्य केंद्र में टेस्टिंग सेंटर में जांच के लिए पहुंचे लोगों से कलेक्टर ने कहा- संक्रमण के लक्षण हों या पाजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहे हों तभी कराएं टेस्टिंग
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

झीठ स्वास्थ्य केंद्र में टेस्टिंग सेंटर में जांच के लिए पहुंचे लोगों से कलेक्टर ने कहा- संक्रमण के लक्षण हों या पाजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहे हों तभी कराएं टेस्टिंग

By @dmin Published April 16, 2021
Share
The collector told the people who came for testing at the testing center in the Lich Health Center
The collector told the people who came for testing at the testing center in the Lich Health Center
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे शुक्रवार को झीठ स्थित स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और यहां फीवर क्लीनिक में कोरोना जांच के लिए आए लोगों से लक्षण पूछे। इनमें से कुछ छात्राएं भी थीं। कलेक्टर ने इनसे पूछा कि आप लोग कोरोना के लक्षण महसूस कर रहे हैं क्या। उन्होंने कहा, नहीं। फिर पूछा कि क्या किसी कोरोना पाजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए हैं तो इस पर उन्होंने कहा नहीं। फिर पूछा तो टेस्टिंग कराने क्यों आये हो। छात्राओं ने कहा कि गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है तो किसी ने सलाह दी कि एहतियात के तौर पर करा लो। इस पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसा नहीं हैं कोरोना का टेस्ट तभी कराना है,जब कोरोना के लक्षण सर्दी-खांसी, बुखार एवं अन्य इसी तरह के लक्षण हों अथवा साँस लेने में दिक्कत हो रही हो या आप किसी ऐसे व्यक्ति के निकट संपर्क में रहे हैं जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इस तरह केवल यह जानने के लिए कोरोना है या नहीं, फीवर क्लीनिक में आना ठीक नहीं है। उतई में एसडीएम विनय पोयाम एवं बीएमओ निकुम भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि उतई में पर्याप्त टेस्टिंग किट दे दिये गये हैं। हर दिन सौ लोगों का टेस्ट इससे हो जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने कलेक्टर को उतई में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए हो रहे कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अलग-अलग मदों में सात लाख की सहायता राशि नगर पंचायत को दी जाएगी। इस दौरान पार्षद श्री राकेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा हास्पिटल का स्टाफ मौजूद था। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से कोरोना के लक्षणों वाले मरीजों का व्यापक चिन्हांकन हो। इस तरह के लक्षण वाले मरीजों को रोगनिरोधी किट ( प्रोफिलेक्टिक किट ) उपलब्ध कराई जाए। यहां 20 बेड आइसोलेशन के मौजूद हैं। यहाँ उन मरीजों को रखा जाएगा जिनका एंटीजन निगेटिव आया है अथवा आरटीपीसीआर या ट्रूनाट की रिपोर्ट प्रतीक्षित है। आक्सीजन लेवल 93 से कम है। पाजिटिव मरीजों को जिला मुख्यालय रिफर कर दिया जाएगा।
पाटन में तैयार हुआ आइसोलेशन वार्ड
पाटन में भी आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है। यहां आक्सीजन बेड्स एवं आक्सीजन कंसट्रेटर की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही ट्राइबल हास्टल में ऐसे कोरोना पाजिटिव पेशेंट को रखने की व्यवस्था की गई है जिनके लिए होम आइसोलेशन की व्यवस्था संभव नहीं है। पाटन में एसडीएम श्री विनीत गुप्ता एवं बीएमओ डॉ. आशीष शर्मा मौजूद थे। इसके बाद कलेक्टर सुपेला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों के ट्रीटमेंट, आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था जैसी बातों की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को सबसे बेहतर इलाज देने के निर्देश दिये।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin April 16, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत हादसा: गंगा नदी में स्नान के दौरान 6 युवक डूबे, तीन के शव बरामद
Next Article Ruckus in Bengal: Suvendu and Trinamool supporters clash in Midnapore राज्य में बीते दो सालों में स्वास्थ्य सुविधा हुई सुदृढ़…. मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की संख्या 6 से बढ़कर हुई 9…. दो जिला चिकित्सालय, एक सिविल हॉस्पिटल स्थापित
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?