ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाशिवरात्रि पर पुण्य स्नान के साथ होगा राजिम कुंभ का समापन, संतों का होगा आशीर्वचन और निकाली जाएगी शाही शोभायात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

महाशिवरात्रि पर पुण्य स्नान के साथ होगा राजिम कुंभ का समापन, संतों का होगा आशीर्वचन और निकाली जाएगी शाही शोभायात्रा

By Mohan Rao
Published: March 7, 2024
Share
SHARE

रायपुर। माघ पूर्णिमा 24 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प-2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है। 08 मार्च महाशिवरात्रि के अवसर पर राजिम कुंभ कल्प का समापन तीसरा पुण्य पर्व स्नान के साथ होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम विश्वभूषण हरिचंदन शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगे।

देश-दुनिया में पांचवे कुंभ के नाम से प्रसिद्ध राजिम कुंभ कल्प मेला का समापन अवसर पर देशभर से पहुंचे साधु-संत एवं विभिन्न अखाड़ों के नागा साधुओं की उपस्थिति में विशाल शोभायात्रा शाही स्नान के लिए निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सुबह 6.30 बजे संत समागम परिसर से शुरू होकर नवापारा शहर और राजिम शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कुंभ मेला क्षेत्र में बने शाही कुंड पहुंचेगी जहां साधु-संत शाही स्नान करेंगे। वहीं महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तड़के सुबह से ही लाखों श्रद्धालु पुण्य स्नान कर अपने आप को धन्य करेंगे। महाशिवरात्रि के पहले ही राजिम कुंभ में श्रद्धालु की बहुत भीड़ देखी जा रही है। पर्व स्नान करने दूर-दराज से श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर्व के पहले ही राजिम नगरी पहुंच रहे हैं। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर तड़के सुबह स्नान पश्चात त्रिवेणी संगम में दीपदान कर भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव और भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

राजिम कुंभ कल्प में अंतरर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय के अलावा स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ की संस्कृति देश दुनिया में बिखरी है। राजिम कुंभ कल्प के समापन दिवस में मुम्बई से सुश्री स्वस्ति मेहुल की टीम द्वारा पार्श्व गायन की प्रस्तुति देंगे। इसी मंच पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार प्रकाश अवस्थी और उनकी टीम की शानदार प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर विभिन्न लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रामायण पर आधारित लाईट एंड साउंड शो का भव्य आयोजन होगा।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, देश के कोने-कोने से आये साधु-संत, नागा बाबा, मठाधीश और श्रद्धालुजन उपस्थित रहेंगे।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने पूरा किया एस्सार की ऑपरेशनल महान-सिपत ट्रांसमिशन संपत्तियों का अधिग्रहण
एमजे कालेज में वार्षिकोत्सव : कुलसचिव पाल्टा, एसपी पल्लव व क्रेडा सदस्य विजय साहू हुए शामिल
​​​​​​​मंत्री डॉ. डहरिया की पहल पर तीन सिंचाई संरचनाओं के जीर्णाेद्धार के लिए पौने सात करोड़ रूपए की स्वीकृति
बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर भिलाई में व्यापारियों में उत्साह, बोले- छत्तीसगढ़ बने आर्थिक शक्ति-केंद्र     
इरफान खान की लास्ट फिल्म साल 2021 में बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, देखना न भूलें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति जगार 2024 का आगाज 10 मार्च को, सीएम विष्णु देव साय करेंगे हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ
Next Article महिला दिवस पर सरकार का तोहफा : 100 रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, पीएम मोदी ने किया एलान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?