ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर दक्षिण उपचुनाव : “सुनील या आकाश” किसे मिलेगी जीत?…. कल सामने होंगे नतीजे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : “सुनील या आकाश” किसे मिलेगी जीत?…. कल सामने होंगे नतीजे

By Mohan Rao
Published: November 22, 2024
Share
आकाश शर्मा व सुननील सोनी
SHARE

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में मतगणना सुबह 8 बजे से होगी शुरू, ईसी ने जारी किए दिशा निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित रायपुर दक्षिण विधानसभा में हुए उपचुनाव के बाद सभी को नतीजों का इंतजार है। 13 नवंबर को मतदान के 10 दिन बाद 23 नवंबर को मतगणना होनी है। इसके साथ ही यह साफ हो जाएगा कि रायपुर दक्षिण के मतदाताओं ने किसे अपना विधायक चुना है। रायपुर नगर दक्षिण उपचुनाव के लिए मतगणना 23 नवंबर को सेजबहार स्थित गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने इसकी जानकारी देते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

बता दें रायपुर दक्षिण में 13 नवंबर को उपचुनाव संपन्न हुए। यहां से विधायक व मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर दक्षिण से पूर्व सांसद व महापौर रहे सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को टिकट दिया। दोनों ने दलों ने रायपुर दक्षिण में पूरी ताकत झोंक दी। 13 नवंबर को देर शाम तक मतदान होता रहा और कुल 50.50 फीसदी ही मतदान हो सका। इस क्षेत्र के आधे वोटर्स अपना वोट देने बूथ तक नहीं पहुंचे। कम वोटिंग परसेंटेज ने दोनों दलों की चिंता जरूर बढ़ाई है लेकिन सत्ता में होने के कारण सुनील सोनी की जीत के दावे ज्यादा हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने दी मतगणना की पूरी जानकारी
इधर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतगणना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर नगर दक्षिण के उपचुनाव की मतगणना तिथि 23 नवंबर दिन शनिवार को नियत है। मतगणना तिथि को मतगणना कार्य गवर्मेंट इंजीनीयरिंग कॉलेज, सेजबहार, रायपुर (ब्लॉक-ई) में सम्पन्न किया जाएगा। निर्वाचन के लिए 2 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त मतगणना के लिए 4 अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य मतगणना तिथि के दिन प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगा,  जिसमें प्रातः 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना होगी। पोस्टल बैलेट की गणना प्रारम्भ होने के पश्चात् प्रातः 8.30 बजे से ईव्हीएम मशीनों के मतों की गणना प्रारम्भ होगी। मतगणना कार्य की चक्रवार जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के इनकोर काउटिंग एप्पलिकेशन में अपलोड किया जाएगा, जिसें आमजन https://results.eci.gov.in  लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।

14 टेबल में 19 राउंड में पूरी होगी गणना
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि मतगणना हॉल में ईव्हीएम में पड़े मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। यह गणना कुल 19 राउण्ड में पूरी होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 1 अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था की गई है। मतगणना हॉल के प्रत्येक टेबल में एक-एक काउटिंग सुपरवाईज़र, काउटिंग असिस्टेंट एवं माइक्रो आब्जर्वर होंगे, जो मतगणना का कार्य संपादित करेंगे। मतगणना हॉल में ही रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतगणना की जानकारी को संधारित करने के लिए डाटा कम्पाइलेशन एवं अपलोडिंग सेक्शन बनाया गया है। मतगणना हॉल में अभ्यर्थी या अभ्यर्थियों के मतगणना एजेन्ट्स भी उपस्थित रह सकेंगे, जो मतगणना हॉल में किए गए फेंस से बाहर लगी हुई कुर्सियों में बैठकर मतगणना कार्य का अवलोकन कर सकेंगे।

अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश निषेध
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि मतगणना हॉल में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश निषेध रहेगा। रिटर्निंग ऑफिसर अपने विवेक के अनुसार किसी भी व्यक्ति को मतगणना परिसर या मतगणना हॉल से बाहर जाने को कह सकते हैं और यह निर्देश बाध्यकारी होगा। मतगणना हॉल में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दिया गया निर्देश सर्वमान्य होगा। विवाद की स्थिति निर्मित होने पर रिटर्निंग ऑफिसर कानूनी कार्यवाही कर सकता है। मतगणना हॉल में मोबाइल, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वाच, कैमरा, तम्बाकू, गुटखा आदि ले जाना प्रतिबंधित है। मतगणना अभिकर्ता मतगणना हॉल में कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदाय किया गया ईवीएम व वीवी पैट की सूची, जो विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है तथा पेन व पेंसिल को ले जा सकेंगे।

मतगणना परिसर में रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा
मतगणना हॉल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए प्रत्येक टेबल पर एनालॉग कैल्क्यूलेटर की व्यवस्था की गई है. जिसका उपयोग अभ्यर्थी या उनके मतगणना अभिकर्ता कर सकते हैं। मतगणना परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी। प्रत्येक स्तर में सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जाएगी। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा सुरक्षाकर्मियों को अपना पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। निर्वाचन परिणाम की घोषणा से 7 दिवस के भीतर अधिकतम मत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी के बाद क्रम संख्या 2 एवं 3 पर आने वाले अभ्यर्थी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की अधिकतम 5 प्रतिशत ईव्हीएम (बीयू, सीयू एवं वीवीपेट) की बर्न्ट मेमोरी/माइक्रोकंट्रोलर की जाँच एवं सत्यापन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है, जिसके लिए प्रति ईव्हीएम सेट 40,000 रूपये (18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) का शुल्क देय होगा।

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना ने बदली किसानों की किस्मत
अपनी जाति छिपाना महिला सरपंच को पड़ गया भारी, जांच में खुल गई पोल, अब पद से हटाया
Bhilai Breaking : सांसद विजय बघेल के खेत में चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच… जानिए क्या-क्या हुआ पार
आज से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज: अब तक 6 बार हो चुका इस प्रतियोगिता का आयोजन… भारत के पास है पहली ट्राफी जीतने का तमगा… जाने टी-20 विश्वकप में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन
राष्ट्र आज वर्तमान ही नहीं भविष्य में पैदा होने वाले संतानों की भी चिंता करता है: केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लूट के आरोपी की अस्पताल में मौत, पुलिस व जेल प्रशासन पर लगा मारपीट का आरोप…. सीएसपी ने जारी किया बयान… जानिए क्या कहा?
Next Article वेदांता एल्यूमिनियम ने एल्यूमिनियम के अधिक सस्टेनबल उत्पादन के लिए गेल गैस लिमिटेड से करार किया वेदांता एल्यूमिनियम ने एल्यूमिनियम के अधिक सस्टेनबल उत्पादन के लिए गेल गैस लिमिटेड से करार किया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?