ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे ने बनाया रिकार्ड : एक दिन में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की जनसंख्या से भी ज्यादा लोगों ने की ट्रेन जर्नी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

रेलवे ने बनाया रिकार्ड : एक दिन में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की जनसंख्या से भी ज्यादा लोगों ने की ट्रेन जर्नी

By Mohan Rao
Published: November 7, 2024
Share
डेमो पिक
SHARE

भिलाई। नवरात्रि से लेकर दशहरा, दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों को ट्रैक पर उतारा है। स्पेशल ट्रेनों के जरिए देशभर से लाखों करोड़ों यात्रियों ने यात्रा की। इस बीच रेलवे ने 24 घंटे में यात्रा का एक रिकार्ड बनाया है। यह रिकार्ड 4 से 5 नवंबर के बीच बना है। दरअसल इस दौरान भारतीय रेल से सफर करने वालों की संख्या आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की संयुक्त जनसंख्या से भी अधिक रही। इस दौरान ट्रेनों से यात्रा करने वालों की संख्या तीन करोड़ रही।

बता दें त्योहारों में अतिरिक्त भीड़ को सुविधा प्रदान करने के लिए, 1 अक्टूबर 2024 से 30 नवंबर 2024 के बीच कुल 7,666 विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 4,429 ट्रिप चलाई गई थीं। यह पिछले वर्ष से 73% अधिक है। 1 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच अब तक 4,521 विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। इस अवधि के दौरान विशेष ट्रेनों में 65 लाख यात्रियों को सेवाएं उपलब्ध कराई गई है।

एक माह में 7 करोड़ से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर
1 अक्टूबर से 5 नवंबर के दौरान बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में लगभग 7.5 करोड़ यात्री विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रा कर चुके हैं। सोमवार यानी 4 नवंबर 2024 को रेलवे ने एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों को हैंडल किया। रेलवे में तीन करोड़ यात्री सवार हुए, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है । 4 नवंबर 2024 को 120.72 लाख (19.43 लाख आरक्षित और 101.29 लाख बिना आरक्षित) यात्री सफर किये । 180 लाख उपनगरीय यात्री रेलवे द्वारा ट्रैक किए गए। यह वर्तमान वर्ष के लिए एक दिन का सबसे बड़ा यात्री आंकड़ा है।

चलाई गई विशेष ट्रेनों की संख्या
छठ वापसी की भीड़ सुबह सूर्य अर्घ्य के बाद 8 नवंबर से शुरू होगी। इसलिए 8 नवंबर की ट्रेनों को नोटिफाइड किया जा चुका है। रेलवे द्वारा 3 नवंबर को 207 ट्रेनें, 4 नवंबर को 203 ट्रेनें, 5 नवंबर को: 171 ट्रेनें और 6 नवंबर को 164 ट्रेनें चलाई गई। इसके अलावा रेलवे द्वारा  7 नवंबर को 164 ट्रेनें, 8 नवंबर को 164 ट्रेनें, 9 नवंबर को  160 ट्रेनें, 10 नवंबर को 161 ट्रेनें तथा 11 नवंबर को  155 ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा ।

दुर्ग से अमृतसर के लिए फेस्टिव स्पेशल
गाड़ी संख्या 08795/08796 दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग, फेस्टिवल स्पेशल, दुर्ग से 07 एवं 10 नवंबर 2024 को तथा अमृतसर से 09 एवं 12 नवंबर 2024 को दो फेरे के लिए चलेगी। गाड़ी संख्या 08295/08296 बिलासपुर-हडपसर-बिलासपुर त्योहार स्पेशल बिलासपुर से हडपसर के लिए 08 नवंबर 2024 को एवं हडपसर से बिलासपुर के लिए दिनांक 09 नवंबर 2024 को एक फेरे के लिए चलेगी। गाड़ी संख्या 07023/ 07024 सनतनगर-रायपुर-सनतनगर स्पेशल सनतनगर से रायपुर के लिए दिनांक 07 एवं 14 नवंबर, 2024 को तथा रायपुर से सनतनगर के लिए दिनांक 08 एवं 15 नवंबर 2024  को दो फेरे के लिए चलेगी।

दुर्ग के गंगोत्री अस्पताल को सीएचएमओ का नोटिस, रेफर मरीजों को भर्ती कर ज्यादा वसूली का है मामला
गोंदिया में भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई बस, 12 की मौत और कई यात्री घायल
हिंडनबर्ग की लगी ऐसी नजर कि अर्स से फर्स पर गिरे अडानी, मुकेश अंबानी से आधी भी नहीं बची संपत्ति
अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता की ‘गुडबाय’ का प्रीमियर कल एंड पिक्चर्स पर, परिवार के साथ लें फिल्म का आनंद
Big Breking: सरकार का ऐलान: छात्रहित में बड़ा फैसला, अब 12वीं के बाद नहीं जाना पड़ेगा बाहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 24 # 07 November 2024
Next Article Shocking news : पति-पत्नी के बीच अनबन से रेलवे को उठाना पड़ा 3 करोड़ का नुकसान… जानिए ऐसा क्या हुआ?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?