ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे ने रद्द की दर्जनों ट्रेनें, लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित… जानिए क्या है वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

रेलवे ने रद्द की दर्जनों ट्रेनें, लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित… जानिए क्या है वजह

By Mohan Rao
Published: April 9, 2024
Share
रेलवे, Railway
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत चलने वाली कुछ ट्रेनों को रेलवे द्वारा रद्द किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के तहत रायपुर रेल मण्डल के सिलयारी-मांढर रेलवे स्टेशनो के बीच लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर डी लॉन्चिंग एवं तीसरी लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य सहित अनेक कार्य जा रहे हैं। दिनांक 12 अप्रैल, ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। लेवल क्रोसिंग पर गर्डर डी लॉचिंग से आने वाले दिनों मे सड़क मार्ग उपयोगकर्ता को ट्रेन परिचालन के दोरान लेवल क्रॉसिंग गेट पर रुकने की अवश्यकता नहीं होगी। इसके फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

रद्द होने वाली गाडियां

  • दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को गेवरा रोड से चलने वाली 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर- मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • दिनांक 11 अप्रैल, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • दिनांक 11 अप्रैल, 2024 को इतवारी  से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां

  • दिनांक 12 अप्रैल, 2024 को झारसुगुड़ा एवं गोंदिया से चलने वाली 08862 /08861 झारसुगुड़ा-गोंदिया- झारसुगुड़ा मेमू पैसेजर स्पेशल बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।

रायगढ़-किरोड़ीमल स्टेशनों के बीच चौथी कनेक्टीविटी

इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रायगढ़-किरोड़ीमल स्टेशनों के मध्य स्थित JSPL केबिन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।  इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस वजह से 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08736/08735 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

दिनांक 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसीप्रकार 10 अप्रैल 2024 से 12 अप्रैल 2024 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।  

Video : फिर एक दंबग की निकली हवा, रायफल से हवा में फायर कर सोशल मीडिया में डाली पोस्ट, पुलिस ने कराई परेड
जलगांव में चार नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी का किया इस्तेमाल
मुख्यमंत्री साय की सख़्त चेतावनी के बाद पहली कार्रवाई, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला
किसी को जबरदस्ती नहीं लगाई कोरोना की वैक्सीन, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया
shreekanchanpath 09 # 21 October 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 7 एकड़ जमीन पर हो गई अवैध प्लाटिंग, शिकायत मिली जो निगम ने कराया कब्जा खाली
Next Article वेदांता एल्यूमिनियम की स्वास्थ्य परियोजनाओं से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 4 लाख लोगों को हुआ लाभ वेदांता एल्यूमिनियम की स्वास्थ्य परियोजनाओं से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 4 लाख लोगों को हुआ लाभ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?