ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेल यात्री जान लें…. आज से लंबी दूरी का सफर हुआ महंगा, 8 घंटे पहले तैयार होगी रिजर्वेशन चार्ट… जानिए क्या है नए नियम?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

रेल यात्री जान लें…. आज से लंबी दूरी का सफर हुआ महंगा, 8 घंटे पहले तैयार होगी रिजर्वेशन चार्ट… जानिए क्या है नए नियम?

By Mohan Rao
Published: July 1, 2025
Share
रेलवे न्यूज
SHARE

भिलाई। हर माह की पहली तारीख को वैसे तो कुछ नियमों में बदलाव किया जाता है। इसमें बैंकिंग, एलपीजी, पेट्रोल डीजल जैसे कई नियम होते हैं। इस बार जुलाई की पहली तारीख से रेलवे के कई नियमों में बदलाव किया जा रहा है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा अब महंगी हो जाएगी। रेलवे द्वारा एसी व नॉन एसी के किराए में बदलाव कर रहा है। वहीं एक जुलाई से रिजर्वेशन चार्ट भी 8 घंटे पहले जारी होगा। तत्काल टिकट के लिए आधार आधारित ओटीपी प्रणाली लागू की जा रही है।

ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह जानना जरूरी है कि अब आईआरसीटीसी से टिकट बुक करना थोड़ा मुश्किल होगा। 1 जुलाई से सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही आईआरसीटीसी वेबसाइट या फिर एप के जरिए तत्काल बुकिंग कर पाएंगे। अब रिजर्वेशन चार्ट को लेकर भी नया नियम आया है। ट्रेन के रवाना होने से ठीक 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार कर दिया जाएगा। पहले ये चार्ट 4 घंटे पहले बनता था। यात्रियों को अब 8 घंटे पहले ही पता चल जाएगा कि उनकी टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं।

इस नए नियम से यात्रियों को ये पहले से पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं. पहले ये चार्ट 4 घंटे पहले बनता था. इस नए नियम से यात्रियों को ये पहले से पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं. अगर टिकट वेटिंग में रहा, तो उनके पास दूसरा ऑप्शन चुनने के लिए पूरा 8 घंटे का समय होगा. दोपहर 2 बजे से पहले चलने वाली ट्रेनों का चार्ट तो रात 9 बजे ही तैयार कर दिया जाएगा.

तत्काल टिकट क लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण जरूरी
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए मंगलवार से आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप पर आधार कार्ड प्रमाणीकरण जरूरी होगा। इसके अलावा, 15 जुलाई से ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार नंबर से जुड़ा ओटीपी भी लगेगा। ये बदलाव दलालों पर लगाम और यात्री की सुविधा को देखते हुए किया गया है। कई बार ऐसा देखा गया कि तत्काल टिकट बुक करने का समय शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में सीटें नहीं रहती हैं, क्योंकि दलाल और फर्जी एजेंट्स सॉफ्टवेयर या गलत तरीकों से टिकट बुक कर लेते थे। इससे आम यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता था। अब यह सुनिश्चित होगा कि टिकट वही बुक कर रहा है, जिसका आधार नंबर रजिस्टर्ड है। पहले 30 मिनट तक एसी और नॉन एसी दोनों क्लास के लिए एजेंट्स को टिकट बुक करने की इजाजत नहीं होगी।

रेलवे से लंबी दूरी का सफर करना होगा महंगा
ट्रेनों में नॉन एसी और एसी क्लास दोनों के ही टिकट के दाम बढ़ जाएंगे। नॉन एसी के टिकट के दाम प्रति किलोमीटर एक पैसे व एसी क्लास के दो पैसे बढ़ाए गए हैं। वृद्धि 1,000 किमी से ज्यादा दूरी पर लागू होगी। द्वितीय श्रेणी में 500 किमी तक यात्रा के लिए कीमतों में बदलाव नहीं होगा। यात्रा 500 किमी से अधिक है तो प्रति किमी 0.5 पैसा अतिरिक्त देना होगा।

पैन कार्ड आवेदन के लिए आधार जरूरी
पैन कार्ड के लिए आवेदन करने पर अब आधार कार्ड अनिवार्य होगा। आधार नहीं है, तो पैन कार्ड नहीं बनवा सकेंगे। जिनके पास पहले से पैन कार्ड है, उन्हें भी 31 दिसंबर, 2025 तक पैन को आधार से लिंक कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर पैन एक जनवरी, 2026 से निष्क्रिय हो जाएगा।

बिजली गिरने से दो की मौत, मरने वालों में एक पांच साल की बच्ची भी शामिल
दैनिक मामलों में हुई वृद्धि, सामने आए 26624 मामले, 341 ने गंवाई जान
विधानसभा चुनाव के दौरान नशे के सामान पर आबकारी की नजर, अब तक 19 लाख की अवैध सामग्री जब्त
बिग ब्रेकिंग: दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता: बड़ी चोरियों का खुलासा, 6 गिरफ्तार, 77 लाख का मशरूका बरामद
दुर्ग में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, तेजी से जांच व आरोपी को सजा दिलाने एसआईटी का गठन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : छत्तीसगढ़ में लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को मिली मंजूरी, निजी निवेशकों को मिलेगा 140 करोड़ तक अनुदान
Next Article आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?