ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway News : दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर व कोरबा की इन ट्रेनों के 190 कोच सिक्योरिटी फीचर्स से लैस… रेलवे ने किया यह काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Railway News : दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर व कोरबा की इन ट्रेनों के 190 कोच सिक्योरिटी फीचर्स से लैस… रेलवे ने किया यह काम

By Mohan Rao
Published: October 20, 2022
Share
रेलवे न्यूज
SHARE

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बेहतर यात्री सुविधाएं तथा सुरक्षा के लिए बड़ी पहल की है। दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर व कोरबा से निकलने वाले ट्रेनों की 190 बोगियों में सुरक्षा के लिए रेलवे सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं और आगे अन्य ट्रेनों में भी इसकी लिए तैयारी की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा तथा ट्रेनों में अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर ट्रेनों के कोच में क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 110 एलएचबी कोच, 72 ईएमयू के कोच तथा 08 डेमू कोच में क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे लगाए जा चुके है । इससे यात्रियों का सफर सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव के साथ सुरक्षा के प्रति आश्वस्त होगा । ट्रेनों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर इन कैमरों की मदद से डाटा को डाउनलोड करके उनका विश्लेषण कर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी । 

इन ट्रेनों की बोगियों में लगे हैं सीसी कैमरे
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत यात्री ट्रेनों में दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग, हमसफर एक्स्प्रेस के 22 कोच, कोरबा-अमृतसर-कोरबा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के 38 कोच, बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस के 13 कोच, बिलासपुर-पुणे व बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस के 06 कोच, बिलासपुर-पटना व बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के 04 कोच, दुर्ग-निज़ामुद्दीन, संपर्कक्रांति व दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस के 16 कोच सहित 11 स्पेयर कोच शामिल है । इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चलने वाली बल्लारसाह-गोंदिया मेमु के 12+12 कोच, चांदाफ़ोर्ट-गोंदिया मेमु के 12 कोच, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमु के 12 कोच,  झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमु के 12 कोच, केवटी-रायपुर डेमू के 8 कोच सहित 12 स्पेयर कोचों में क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे लगाए जा चुके  है ।

प्लेटफॉर्म में भी लगाए गए सीसी टीवी कैमरे
ट्रेनों में कोच के अतिरिक्त दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कई स्टेशनों के प्लेटफार्म व स्टेशन परिसरों में भी क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे लगाए गए हैं। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 12 स्टेशनों में लगभग 360 क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे लगाए गए है । इन कैमरों की मदद से आपराधिक एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के साथ स्टेशनों पर यात्रियों के छूटे हुए सामानों की बरामदगी में भी सहायता मिल रही है ।

इसके अलावा संदिग्धों एवं अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा विवाद सुलझाने में कैमरे के फुटेज साक्ष्य के तौर पर उपयोग में लाये जा रहे है । साथ ही साथ रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों और रेल में अपराध करने वालों पर भी अंकुश लगाने में क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । फरवरी 2021 से अभी तक 21 मामलें को सीसीटीवी के द्वारा डिटेक्ट किया गया है। जिसमें 22 लोगों की गिरफ्तारी तथा 13 लाख से अधिक मूल्य की  संपत्ति बरामद की गई।

महिला सुरक्षा पर भी विशेष नजर
यात्रियों विशेषतया महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ‘मेरी सहेली’ अभियान चलाई गई है । इस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्रियों के पास जाकर उनसे बात करती है । अगर महिला यात्री को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसे तुरंत हल किया जाता है । इसके अलावा यात्रियों को एक हेल्पलाइन लाइन नम्बर भी दिया गया है जिस पर शिकायत करने पर तुरंत एक्शन लिया जाता है । प्रतिदिन यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए तेजस्विनी वाट्सएप ग्रूप का सफल संचालन किया जा रहा है । यात्रियों की सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे सुनिश्चित करने हेतु निरंतर नई तकनीक का समावेश किया जा रहा है ।

फाइट द बाइट मुहिम : कॉलोनी एसोसिएशन मच्छर उन्मूलन के लिए चला रहे अभियान, प्रतियोगिता में हो रहे शामिल
मंगली दीदी बनीं महिलाओं की प्रेरणा, टमाटर की लालिमा ने सँवारा जीवन : 50 हजार के ऋण से शुरू हुआ सफर
Bhilai Big Accident : ट्रक की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, इंजीनियरिंग पार्क के पास हादसा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संकल्प-समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़
कोरोना संकट के कारण पहली बार बेरौनक हुई गणेश चतुर्थी….. न कोई सार्वजनिक कार्यक्रम…. न ही कोई बड़ी झांकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में डीएसपी की मौत, एसओजी विंग में थे तैनात गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में डीएसपी की मौत, एसओजी विंग में थे तैनात
Next Article काम की खबर, तीन दिन तक बंद रहेगा केशकाल घाटी मार्ग, भारी वाहनों की नहीं होगी आवाजाही, कलेक्टर ने लगाया रोक काम की खबर, तीन दिन तक बंद रहेगा केशकाल घाटी मार्ग, भारी वाहनों की नहीं होगी आवाजाही, कलेक्टर ने लगाया रोक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?