ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: पहलगाम हमले पर भारत का कठिन रुख
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: पहलगाम हमले पर भारत का कठिन रुख

By Om Prakash Verma Published April 24, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
पहलगाम बर्फ से ढकी चोटियों, देवदार के पेड़ों और जीवंत फूलों की घाटियों से घिरा एक आकर्षक शहर है। यह स्थान श्रीनगर से 95 किलोमीटर तथा अनंतनाग से 45 किलोमीटर दूर है। इसे पर्यटकों का स्वर्ग भी कहा जाता है। इसी पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों की एक टोली ने हमला किया। उन्होंने पर्यटकों का नाम पूछ-पूछ कर उन्हें गोली मारी। इस हमले में 26 लोग मारे गए और 17 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना के एक दिन बाद भारत ने अपना रुख कड़ा करते हुए 1960 के सिंधु जल संधि पर रोक लगा दी। इसके तहत पाकिस्तान को भारत की तीन नदियों का पानी मिलता है जिससे वहां सिंचाई और विद्युत निर्माण होता है। अटारी चेकपोस्ट को बंद कर दिया गया है। जितने भी लोग वीजा पर भारत में हैं, उन सबको तत्काल भारत छोडऩे के आदेश दिये गये हैं। पाकिस्तानी नागरिकों के सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत में प्रवेश बंद कर दिया गया है। पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात रक्षा और सैन्य सलाहकारों को अवांछित घोषित कर एक सप्ताह में भारत छोडऩे के आदेश दिये गये हैं। भारत अपने रक्षा सलाहकारों को भी इस्लामाबाद से वापस बुला रहा है। सैन्य डिप्लोमैटिक संवाद ठप कर दिया गया है। उधर, पाकिस्तान में संभावित भारतीय सैन्य कार्रवाई को लेकर दहशत का माहौल है। ऐसा पहले भी कई बार हुआ है पर आतंकवाद पर पूर्ण अंकुश लगा पाना संभव नहीं हुआ है। ठीक है कि ऐसी घटनाओं के बाद देश को इसका कड़ा प्रतिवाद करना चाहिए। वह भारत ने किया है जिसके लिए उसे साधुवाद दिया जाना चाहिए। पहलगाम, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से 218 किमी, लाहौर से 600 किमी और इस्लामाबाद से 1000 किमी दूर है। सेना, पुलिस और गुप्तचर विभाग अपना काम कर रहे हैं। इसके नतीजे भी सामने आ जाएंगे। इसके साथ ही देश के इतिहास में एक और बड़ा आतंकवादी हमला शामिल हो जाएगा। दरअसल, नक्सलवाद हो या आतंकवाद, इसके खिलाफ सिर्फ धैर्य पूर्वक काम करने की जरूरत है। इनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर डींगें मारने का कोई तुक नहीं है। जवाबी कार्रवाई भी ऐसे हमलों के बाद ही की जा सकती है। यह छापामार युद्ध है जिसके खिलाफ तैयारी करने में सबसे बड़ी भूमिका सूचना अर्थात इंटेलीजेंस की हो सकती है। अमेरिका में भी आतंकी हमला हुआ। अमेरिका ने इसके बाद गुपचुप पाकिस्तान में घुसकर इस हमले के मास्टरमाइंड को मार गिराया। पर भारत में स्थिति कुछ और ही है। यहां सरकार के प्रत्येक कदम को चुनावी कसौटी पर भी कसा जाता है। इसलिए कभी हम आतंकवाद को खत्म करने की डेडलाइन देते हैं तो कभी नक्सलवाद को खत्म करने की तारीख सुनाते हैं। इन दावों की कोई बुनियाद नहीं होती, हो भी नहीं सकती। आप अच्छी तैयारी करें, परीक्षा अच्छे से और पूरी ईमानदारी से दें, नतीजे अपने आप अच्छे आएंगे। उकसाने वाले दावों से परहेज करना सीखें।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Om Prakash Verma April 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आतंकी हमले में दिवंगत मिरानिया को सीएम साय ने दिया कंधा, बोले- आतंकियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने अपना बेटा खोया
Next Article Breaking News :  छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर फोर्स का बड़ा एक्शन, 3 से 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?