ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे का मॉकड्रिल: आपात स्थिति में बचाव कार्य का किया प्रदर्शन…. रायपुर रेल मंडल व राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

रेलवे का मॉकड्रिल: आपात स्थिति में बचाव कार्य का किया प्रदर्शन…. रायपुर रेल मंडल व राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम का आयोजन

By @dmin
Published: November 25, 2020
Share
Railway Mockdrill: Performed rescue work in emergency situation
Railway Mockdrill: Performed rescue work in emergency situation
SHARE

रायपुर। रेलवे में दुर्घटना कीआपात स्थिति में बचाव कार्य का अभ्यास प्रदर्शन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की बटालियन मुंडाली (कटक) उडीसा, रायपुर मंडल संरक्षा विभाग, रेल आपदा प्रबंधन टीमकी आपदा राहत टीम तथा सिविल डिफेंस द्वारा संयुक्त रूप से भिलाई डिपार्चर यार्ड बीएमवाई में किया गया। उक्त संयुक्त मॉक ड्रिल में एन.डी.आर.एफ. की तरफ से 35 लोग, सिविल डिफेंस से 23 लोग, स्काउट एवं गाइड से 12 लोग, एआरटी व एआरएमई टीम से लगभग 25 लोग एवं रेलवे मेडिकल टीम सहित लगभग 200 लोग मौजूद थे, जिनके द्वारा कोविड-19 से संबंधित केंद्र सरकार की सभी गाइडलाइन का पूरा ध्यान दिया गया। उक्त आयोजन में अग्निशामक वाहन, एंबुलेंस एवं लोकल पुलिस की उचित व्यवस्था थी।
रेलवे प्रशासन द्वारा अपने फ्रंट लाइन स्टाफ, रेल आपदा प्रबंधन टीम एवं स्थानीय नागरिकों को गाडियों में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से अवगत कराते हुए उस आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्य से संबंधित तरीकों को अभ्यास के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए प्रशिक्षण दिए जाने की नियमित परम्परा है। ताकि वे दुर्घटना के समय किए जाने वाले बचाव कार्य के तरीकों को अपनाकर कुशलता पूर्वक राहत कार्य कर सके। यद्यपि आपदा के समय फ्रंट लाइन स्टाफ, रेल आपदा प्रबंधन टीम (एआरटी) एवं स्थानीय नागरिक ही बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस प्रदर्शन में सवारी गाडी के डिब्बे में बम-विस्फोट कर आग लगने की स्थिति को दर्शाते हुए यह बताया गया कि इस दौरान कैसे पीडितों को सुरक्षित बाहर निकाला जाय एवं उनकी सहायता की जाय। साथ ही आग को बुझाने के विभिन्न तरीकों को भी जीवंत रूप में दिखाया गया। इस अभ्यास प्रदर्शन के माध्यम से किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने हेतु राहत एवं बचाव कार्यों की गतिविधियों को भी दिखाया गया। अभ्यास के दौरान लगाए गए पूछताछ केन्द्र, सहायता केन्द्र व सभी राहत स्टालों एवं मौजूद साधन संसाधनों का अवलोकन मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता ने किया ।
इस अवसर पर श्याम सुंदर गुप्ता ने स्थानीय मीडिया के प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए मॉक ड्रिल के आयोजन की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए रेलवे द्वारा नागरिकों को आपदा के समय की जाने वाली बेहतर कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही अपील भी किया गया कि वे आपात स्थिति में लोगों की सहायता कर रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। इस अभ्यास प्रदर्शन में अपर मंडल रेल रायपुर (परिचालन) लोकेश विश्नोई, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर डॉ. डीएन बिस्वाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, बीएमवाई डॉ बीके टोप्पो, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी हेल्थ यूनिट भिलाई डॉ कुनाल जैन , सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर श्री आर. के. देवांगन एवं सिविल डिफेन्स के सदस्य, एवं स्काउट गाइड , संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर सहित बिलासपुर जोनल मुख्यालय और रायपुर मंडल के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

जमीन विवाद में भाई-भाभी की हत्या: कुल्हाड़ी, रॉड और तलवार से किया हमला, दो भतीजियां घायल, आरोपी, उसकी पत्नी, दो नाबालिग बेटियां गिरफ्तार
CG Breaking : मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली, बीजापुर व कांकेर में एनकाउंटर… भारी मात्रा में हथियार बरामद
Good News : इतवारी-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस का कोरबा तक विस्तार, रेलवे ने बदला चार ट्रेनों का शेड्यूल
सुकमा में 50 लाख के इनामी समेत 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 10 महिला व 17 पुरुष नक्सली शामिल
नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Digital media now under Ministry of Information and Broadcasting लक्ष्मी विलास बैंक के विलय को मंजूरी, 20 लाख जमाकर्ताओं व 4 हजार कर्मचारियों को राहत
Next Article गृह मंत्रालय ने जारी किए नए दिशानिर्देश, राज्यों को लॉकडाउन के लिए लेनी होगी अनुमति गृह मंत्रालय ने जारी किए नए दिशानिर्देश, राज्यों को लॉकडाउन के लिए लेनी होगी अनुमति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?