ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘कनेक्टकॉन-2025’ में जनसंपर्क की नई चुनौतियों और अवसरों पर राष्ट्रीय मंथन
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

‘कनेक्टकॉन-2025’ में जनसंपर्क की नई चुनौतियों और अवसरों पर राष्ट्रीय मंथन

By Om Prakash Verma Published July 19, 2025
Share
'कनेक्टकॉन-2025' में जनसंपर्क की नई चुनौतियों और अवसरों पर राष्ट्रीय मंथन
'कनेक्टकॉन-2025' में जनसंपर्क की नई चुनौतियों और अवसरों पर राष्ट्रीय मंथन
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के जनसंपर्क विभाग ने विश्व जनसंपर्क दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भिलाई निवास में राष्ट्र स्तरीय पीआर कॉन्क्लेव ‘कनेक्टकॉन-2025’ का आयोजन किया। ‘कनेक्ट. कम्युनिकेट. क्रिएट.’ थीम पर आधारित इस एकदिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन संयंत्र के निदेशक प्रभारी चितरंजन महापात्र ने कार्यपालक निदेशकों के साथ दीप प्रज्वलन कर किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनसंपर्क अब केवल प्रेस ब्रीफिंग तक सीमित न रहकर संस्थागत विकास का रणनीतिक आधार बन चुका है। उन्होंने भारत के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प और इस्पात उद्योग की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में राउरकेला, बोकारो, कॉर्पोरेट कार्यालय, वीआईएसएल, सीएफपी सहित भारतीय स्टेट बैंक और एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महाप्रबंधक (जनसंपर्क) अमूल्य प्रियदर्शी ने स्वागत भाषण में आयोजन का उद्देश्य और सत्रों का परिचय दिया।

पहले सत्र में विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों ने जनसंपर्क की रणनीतियों, गतिविधियों और नवाचारों पर प्रस्तुतियां दीं। वक्ताओं में एस.एस. पटनायक (राउरकेला), एल. प्रवीण कुमार (वीआईएसएल), सुश्री श्यामली लोखंडे (सीएफपी), अभिनव शंकर (बीएसएल), मानिक भार्गव और सुश्री समन्विता घोष (कॉर्पोरेट) तथा श्रीमती अपर्णा चंद्रा (बीएसपी) शामिल रहे। सत्र की अध्यक्षता अनुप कुमार दत्ता ने की।

इसके बाद ‘जनसंपर्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग’ पर पैनल चर्चा हुई, जिसका नेतृत्व योगेश शास्त्री श्री सौरभ सिन्हा ने किया। ‘सोशल मीडिया में नैतिकता और चुनौतियां’ विषय पर दूसरे पैनल सत्र का संचालन एस.पी.एस. जग्गी और अमूल्य प्रियदर्शी ने किया। इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र की लघु फिल्मों का प्रदर्शन और क्विज़ का आयोजन भी हुआ।

‘मेक एन एड’ रचनात्मक विज्ञापन प्रतियोगिता में अभिनव शंकर प्रथम, एल. प्रवीण कुमार द्वितीय और नितिन अग्निहोत्री तृतीय रहे। समापन समारोह में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने कहा कि रचनात्मक आलोचना और सकारात्मक कहानियों के माध्यम से संस्थान की छवि सशक्त होती है। धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत तिवारी ने दिया और संचालन श्रीमती अपर्णा चंद्रा ने किया। प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक बताते हुए संयंत्र प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Om Prakash Verma July 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Professional Examination: जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर पद के लिए परीक्षा कल, जिले में बनाए गए 17 एग्जाम सेंटर Chhattisgarh Professional Examination: जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर पद के लिए परीक्षा कल, जिले में बनाए गए 17 एग्जाम सेंटर
Next Article shreekanchanpath 276 # 19 July 2025

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?