ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई पहुंचे रेलवे जीएम तरुण प्रकाश : मेमू कार शेड, रनिंग रूम का निरीक्षण… दिए आवश्यक निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

भिलाई पहुंचे रेलवे जीएम तरुण प्रकाश : मेमू कार शेड, रनिंग रूम का निरीक्षण… दिए आवश्यक निर्देश

By Mohan Rao Published November 17, 2025
Share
रेलवे जीएम ने किया भिलाई मेमे कार शेड का निरीक्षण
SHARE

एसईसीआर के जीएम ने रायपुर-भिलाई के बीच विंडो निरीक्षण भी किया

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के जीएम तरुण प्रकार सोमवार को भिलाई मार्सलिंग यार्ड पहुंचे। रायपुर-भिलाई रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड पर ट्रैक मेंटेनेंस, सिग्नलिंग सिस्टम, कर्व, समपार फाटक एवं क्रॉसिंग पॉइंट्स आदि की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गति प्रतिबंधों, संरक्षा मानकों एवं परिचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। जीएम तरुण प्रकाश ने भिलाई में मेमू कार शेड का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने मेमू कारशेड भिलाई के लेआउट का जायजा लिया कार्यों के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों  के प्रति सचेत किया। मशीनों को रखरखाव के मापदंडों के अनुरूप रखने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पेन्यूमेटिक टेस्ट रूम, इलेक्ट्रिकल टेस्ट रूम, ईएमसी टेस्ट बेंच, मेमू सवारी डिब्बों का निरीक्षण किया। सवारी डिब्बों के वॉशरूम की उचित साफ-सफाई की व्यवस्था का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। थ्री फेस और कन्वेंशनल मेमू रैक के सुरक्षित परिचालन से संबंधित आवश्यक पैरामीटर को चेक किया। विकासात्मक कार्यों को जांचा एवं परखा । यात्री सुविधाओं से संबंधित सुरक्षित परिचालन पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मेमू कार शेड भिलाई में विभिन्न रेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर रेल कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित चर्चा की ।

क्रू बुकिंग लॉबी का भी किया निरीक्षण
महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी बीएमवाई का निरीक्षण किया एवं विभागीय संरक्षा संगोष्ठी में शामिल होकर बेहतर समन्वय,जिम्मेदारी एवं संरक्षा नियमों का पालन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया, लोको पायलट सहायक लोको पायलट ट्रेन मैनेजर एवं उनके परिजनों से लोको पायलटो के रेस्ट को लेकर चर्चा की परिवार के सदस्यों से वार्तालाप उनके परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही स्पैड से बचाव विषय पर महाप्रबंधक ने रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी विभागों को बेहतर समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

लोको पायलट व अन्य रनिंग स्टाफ से की चर्चा
सेमिनार में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड तथा संरक्षा से जुड़े विभाग के सुपरवाइजर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता करते हुए यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देशों के पालन पर विशेष जोर दिया। फूट प्लेट इंस्पेक्शन, निर्धारित क्षेत्र में रेल परिचालन के निर्धारित गति का अनुपालन करने, इमरजेंसी ब्रेक, व्हिसिल कोड, लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के बीच प्रॉपर कम्युनिकेशन बढ़ाने एवं तकनीकी ज्ञान कौशल बढाने पर जोर दिया।

मानक नियमों के अनुरूप कार्य करने की दी सलाह
महाप्रबंधक ने कहा कि संरक्षा मानकों का पालन प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को नवीन तकनीकों का उपयोग कर दक्षता बढ़ाने तथा दुर्घटनारहित संचालन सुनिश्चित करने की भी सलाह दी। सभी लोको पायलट, सहायक लोको पायलट को ड्यूटि के दौरान सिग्नल को दूर से अनुमान लगाने की कोशिश ना करने एवं सिग्नल की दृश्यता (Signal Visibility) को ध्यान में रखते हुए मानक नियमों के अनुरूप कार्य करने की महत्वपूर्ण सलाह दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, सतर्कता और पूर्वनियोजित रखरखाव के माध्यम से बेहतर परिणाम प्राप्त करने पर भी बल दिया।  साथ ही संयुक्त चालक एवं परिचालक विश्रामगृह बीएमवाई, में क्रू मेंबर्स को दी जा रही सुविधाओं रेस्ट रूम, खान-पान, योगा मेडिटेशन की वस्तुस्थिति की जांच की। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष, रायपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao November 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई गोलीकांड का खुलासा : हत्या का बदला लेने रची थी साजिश, बाहर से बुलवाए शूटर, 6 गिरफ्तार
Next Article शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, इसके बिना जीवन अधूरा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?