ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई गोलीकांड का खुलासा : हत्या का बदला लेने रची थी साजिश, बाहर से बुलवाए शूटर, 6 गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

भिलाई गोलीकांड का खुलासा : हत्या का बदला लेने रची थी साजिश, बाहर से बुलवाए शूटर, 6 गिरफ्तार

By Mohan Rao Published November 17, 2025
Share
भिलाई गोलीकांड के आरापी गिरफ्तार
SHARE

जामुल थाना क्षेत्र का मामला, अन्य आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस

भिलाई। तीन दिन पहले 14 नवंबर की शाम को जामुल थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार के पास हुई गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामने में बैकुंटधाम कैंप-2 के करण साव सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करण साव ने अपने चचेरे भाई की हत्या का बदला लेने यह पूरी साजिश रची थी। इसके लिए उसने दूसरे राज्य से शूटर बुलवाए। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बता दें 14 नवंबर की शाम करीब 6.30 बजे ईदगाह के सामने साप्ताहिक बाजार के पास घासीदास नगर जामुल में संतोषी पारा निवासी विकास प्रजापति (26) को जान से मारने की नीयत से उसपर फायरिंग की गई थी। उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बर्थडे ईवेन्ट मैनेजमेंट का कार्य करने के नाम पर काल कर घासीदास नगर साप्ताहिक बाजार के पास बुलाया। विकास प्रजापति ईदगाह के पास काल करने वाले व्यक्ति का इंतजार कर रहा था, तभी मोटर सायकल में दो अज्ञात व्यक्ति आये। विकास से कहा तुम शिवम साव की हत्या में शामिल थे और फायरिंग कर दी।

कान को छूती हुई निकली गोली
इस दौरान विकास प्रजापति सतर्क था और इस कारण गोली उसके दाहिने कान को छूती हुई निकल गई। इसके बाद फायरिंग करने वाले वहां से फरार हो गए। इस मामले में विकास प्रजापति की शिकायत पर जामुल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना जामुल एवं एसीसीयू की टीम को तत्काल सक्रिय की गई।

हत्या का बदला लेने कराई फायरिंग
जॉच के दौरान पता चला कि दिसम्बर 24 में शिवम साव पिता संजय साव निवासी बैकुण्ठ धाम की हत्या के प्रकरण में 5 आरोपी चालान हुये थे। इसके बाद मामले में संदेही बैकुंठधाम कैंप-2 निवासी करण साव पिता विवेचन साव (27) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में करण साव ने पूरी राम कहानी बता दी। करण साव ने बताया कि अपने चचेरे भाई शिवम् साव की हत्या की बदला लेने के लिए बिहार शरीफ में अपने रिस्तेदार से सम्पर्क किया और विकास प्रजापति की हत्या के लिए तीन व्यक्ति को दूसरे राज्य से बुलवाया।

गाड़ी और सिम देकर काराया काम
करन साव ने पुलिस को बताया कि उसने बाहर से आए शूटर को गाड़ी व सिम उपलब्ध कराया। उन्हें पता था कि विकास इवेंट मैनेज करता है तो उसे इसी बहाने से कॉल कर घासीदास नगर के साप्ताहिक बाजार के पास बुलाया और उस पर गोली चला दी। हालांकि शूटर अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए। इस पूरे मामले में करण साव के साथ अपराधिक षडंयत्र में उसके छोटे भाई ऋषभ साव, बड़े पापा संजय साव, चाचा संतोष साव, बड़े पापा विनय कुमार साव एवं दोस्त सुमीत कुमार शाह को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। वहीं इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम भेजी गई है।

You Might Also Like

‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ का आयोजन में शामिल हुए कपिल देव, देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

एसएसपी ने ली अफसरों की मीटिंग : अपराध नियंत्रण, नवीन आपराधिक कानून व विवेचना को लेकर दिए निर्देश

रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल परिसर में 500 किलो पनीर जब्त, जांच के के बाद पता चलेगा असली है या नकली

जमीन खरीदी के हिसाब-किताब के विवाद में जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण, कलेक्टर विजय दयाराम ने संभाली कमान

Mohan Rao November 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों में नई उमंग – उपार्जन केंद्रों में सुगम, पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा विश्वास
Next Article भिलाई पहुंचे रेलवे जीएम तरुण प्रकाश : मेमू कार शेड, रनिंग रूम का निरीक्षण… दिए आवश्यक निर्देश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?