भिलाई। रायपुर से अंतागढ़ के बीच 7 जुलाई से एक और नई ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 08834/08833 अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन सेवा का शुभारंभ अंतागढ़ रेलवे स्टेशन से 7 जुलाई को किया जा रहा है। यह ट्रेन 8 जुलाई से नियमित समय सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 78834/78833अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू ट्रेन सेवा सप्ताह में छह दिन (रविवार को छोड़कर) दोनों छोर से अंतागढ़ और रायपुर से संचालित की जाएगी । इस ट्रेन में 06 सामान्य श्रेणी, 02 पावर कर सहित कुल 08 कोच होंगे।
78818 अंतागढ़-रायपुर डेमू एवं 78833 रायपुर-अंतागढ़ डेमू की नियमित समय सारणी





