ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway Breaking : पुरी यात्रा के लिए मिली नई स्पेशल ट्रेन, 5 फेरों के लिए गोंदिया से खुरदा रोड तक चलेगी रथयात्रा स्पेशल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway NewsRaipur

Railway Breaking : पुरी यात्रा के लिए मिली नई स्पेशल ट्रेन, 5 फेरों के लिए गोंदिया से खुरदा रोड तक चलेगी रथयात्रा स्पेशल

By Mohan Rao
Published: June 19, 2025
Share
रथयात्रा स्पेश्ल ट्रेन
SHARE

भिलाई। पुरी जाकर महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा देखने की इच्छा रखने वालों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। गोंदिया से खुरदा रोड तक पांच फेरों के लिए रथयात्रा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गोंदिया – खुरदा रोड- गोंदिया के बीच रथ यात्रा स्पेशल की सुविधा 26 जून से 07 जुलाई तक दी जा रही है ।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08893 गोंदिया खुरदा रोड रथ यात्रा स्पेशल 26, 28, 30 जून एवं 02 और 5 जुलाई को गोंदिया से 13:30 बजे रवाना होकर 14:30 बजे डोंगरगढ़, 15:00 बजे राजनंदगांव, 15.58 बजे दुर्ग,  17.05 बजे रायपुर, 18:55 बजे मंदिर हसौद होते हुए अगले दिन सुबह 08.45 बजे खुरदा रोड पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08894 खुरदा रोड गोंदिया रथ यात्रा स्पेशल खुर्दा से दिनांक 28, 29 जून एवं 1,3,7 जुलाई को खुरदा रोड से 11:00 बजे रवाना होकर मंदिर हसौद 22:30 बजे, रायपुर अगले दिन 1:00 बजे, दुर्ग 1.58 बजे, राजनांदगांव 02.23 बजे, डोंगरगढ़ 02.48 बजे, गोंदिया सुबह 4:15 पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन
इस ट्रेन के कामर्शियल स्टापेज गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनंदगांव रायपुर, मंदिर हसौद, महासमुंद, बागबहरा, खरीयार रोड, नवापारा रोड, हरीशंकर रोड, कांटाभंजी, टीटलागढ़, बढ़मल, बलांगीर, लुईसिंगा, डूंगरीपाली, बरपाली, बरगढ़ रोड, संबलपुर, रेराखोल, बोविंडा, केरेजंगा, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, भुवनेश्वर, खुरदा रोड स्टेशनों पर दिया गया है। इस ट्रेन में 2 कोच एसी- II, 1 कोच एसी -III, 07 कोच स्लीपर, 06 कोच सामान्य श्रेणी, 02 कोच एसएलआर सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

CG Breaking : पत्नी ने बना लिया दूसरा पति, पहले पति ने निकाली खुन्नस… टांगी मारकर की हत्या
व्हीकल माउंटेन द्वारा कराया जा रहा है निगम क्षेत्रों में फागिंग, सघन गली मोहल्लों में हैंड फागिंग मशीन का उपयोग
महिलाओं की बढ़ रही आमदनी, बल्ब बनाकर घरों तक पहुंचाने लगी रोशनी
हत्या के बाद पत्नी की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट, चार साल बाद खुला राज… इस एक गलती से पकड़ाया आरोपी
शिवनाथ में बाढ़ से दुर्ग शहर हुआ लबालब, प्रशासन अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : ट्रेनों में बिना इंटरनेट आधार की जांच कर सकेंगे टीटीई, फर्जीवाड़ा करने वाले यात्री फसेंगे… पढ़ें पूरी खबर
Next Article भिलाई विद्यालय में नवप्रवेशी स्टूडेंट्स के लिए हुआ इंडक्शन प्रोग्राम, टॉपर छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?