ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई विद्यालय में नवप्रवेशी स्टूडेंट्स के लिए हुआ इंडक्शन प्रोग्राम, टॉपर छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

भिलाई विद्यालय में नवप्रवेशी स्टूडेंट्स के लिए हुआ इंडक्शन प्रोग्राम, टॉपर छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

By Mohan Rao
Published: June 19, 2025
Share
इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान छात्रा को सम्मानित करती मुख्य अतिथि शिखा दुबे
SHARE

भिलाई। सेक्टर-2 स्थित भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में बुधवार को कक्षा 9वीं एवं 11वीं प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (शिक्षा) शिखा दुबे उपस्थित रहीं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से उप-प्रबंधक विभा रानी कटियार व अशोक सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक उत्कृष्ठ परिणाम पाने वाले स्टूडेंट्स का मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि शिखा दुबे ने अपने उद्बोधन में छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “अपने आपको किसी से कम न समझें, अपनी क्षमताओं का विकास करें, तो सफलता अवश्य आपके कदम चूमेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि छात्र आज से ही अपने लक्ष्य को स्पष्ट कर लेंगे, तो उसे पाने की दिशा में उनकी यात्रा और भी सशक्त होगी। शिक्षकों से अधिकतम ज्ञान अर्जित करने का आग्रह करते हुए उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भिलाई विद्यालय में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्य ने दिया पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन
इंडक्शन प्रोग्रमा के दौरान भिलाई विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह पवार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यालय की गत वर्ष की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों का विस्तारपूर्वक परिचय कराया। साथ ही अभिभावकों और छात्रों को विद्यालय के नियमों एवं अनुशासन संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि “एक छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक और शिक्षक दोनों की सजग भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कक्षा 9वीं में बेहतर परिणाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी।  

उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स हुए सम्मानित
इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान पिछले शैक्षणिक वर्ष में 75 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि शिखा दुबे द्वारा ऐसे स्टूडेंट्स को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों का परिचय भी कराया गया। वहीं स्कूल की भव्यता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन वंदना सोनवाने ने किया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के साथ की उनके अभिभावक भी उपस्थित हुए।

नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीमें दो वर्गों में विजेता, दो खिलाड़ी बने बेस्ट प्लेयर
IND vs AUS 2nd T20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया, रोहित ने खेली कप्तानी पारी
क्रिकेटर आजिंक्य रहाणे ने की सीएम साय से मुलाकात, छत्तीसगढ़ में क्रिकेट में अच्छी संभावना बन रही-मुख्यमंत्री
कोरोना गाईडलाईन का पालन नहीं करने वाले मदिरा दुकानों, ढाबों और चखना सेंटरों के संचालकों पर कार्रवाई
ज्ञानवापी मस्जिद के पुरातात्विक सर्वेक्षण पर हाईकोर्ट की रोक, मुस्लिम पक्ष ने जताई थी आपत्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking : पुरी यात्रा के लिए मिली नई स्पेशल ट्रेन, 5 फेरों के लिए गोंदिया से खुरदा रोड तक चलेगी रथयात्रा स्पेशल
Next Article पर्यटन स्थलों की सूची में हुआ शामिल जशपुर का शारदाधाम, सीएम साय ने दिया था निर्देश, अब बढ़ेंगी सुविधाएं… विकसित होगा धाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?