ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway Breaking : नए रंग में दिखेगा आजाद हिंद एक्सप्रेस, LHB कोच के साथ आरामदायक होगा सफर
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway NewsRaipur

Railway Breaking : नए रंग में दिखेगा आजाद हिंद एक्सप्रेस, LHB कोच के साथ आरामदायक होगा सफर

By Mohan Rao Published October 17, 2024
Share
एलएचबी (LHB) कोच
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में से एक हावडा-पुणे-हावडा आजाद हिंद एक्सप्रेस अब नए रंग में दिखेगा। यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने रेलवे ने अब इस ट्रेन को भी एलएचबी (LHB) कोच लगाने का निर्णय लिया है। आजाद हिंद एक्सप्रेस के अलावा रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस एवं गाड़ी हजूर साहिब नान्देड-सांतरागाछी-हजूर साहिब नान्देड एक्सप्रेस भी एलएचबी (LHB)  कोच के साथ चलेंगे।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर प्रयास किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने गुजरने वाली सभी गाड़ियों में योजनाबद्ध तरीके से पुराने पारंपरिक कोचों के बदले सुविधाजनक, आरामदायक और ज्यादा सुरक्षित नई तकनीक वाले एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। एलएचबी कोच यात्रियों के लिए काफी आरामदायक व सुविधायुक्त होता है । रेल परिचालन की दृष्टि से एलएचबी कोच काफी सुरक्षित भी है।

गति बढ़ाने किया गया डिजाइन
वर्तमान समय की मांग पर अगर स्पीड की बात की जाए तो ये कोच सामान्य कोचों की अधिकतम गति 110-130 किमी की तुलना में 160 से भी अधिक की गति के लिए डिजाईन की गई है | इन कोचों में सामान्य कोचों की तुलना में ज्यादा जगह होती है। आईसीएफ़ कोच की तुलना में एलएचबी कोच में बर्थ की संख्या भी अधिक होती है | इससे रेल यात्रियों को अधिक से अधिक बर्थ की सुविधा प्रदान करने में भी सहायता मिल रही है। एलएचबी कोच में हाइड्रोलिक सस्पेंशन का प्रयोग किया जाता है। वही दाएं बाएं मूवमेंट के लिए भी सस्पेंशन का प्रयोग किया गया है, जिससे सफर आरामदायक हो जाता है।

अगले साल 15 फरवरी से मिलेगी सुविधा
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12129/12130 पुणे-हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस, 11756/11755 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 12767/12766 हजूर साहिब नान्देड-सांतरागाछी-हजूर साहिब नान्देड  एक्सप्रेस में पारंपरिक कोचों के बदले एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस में 15 फरवरी, 2025 से तथा 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस में 17 फरवरी, 2025 से उपलब्ध रहेगी । इसी प्रकार 11756 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) एक्सप्रेस में 19 फरवरी, 2025 से तथा 11755 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-रीवा एक्सप्रेस में 20 फरवरी, 2025 से उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा 12767 हजूर साहिब नान्देड-सांतरागाछी  एक्सप्रेस में 10 फरवरी, 2025 से तथा 12766 सांतरागाछी- हजूर साहिब नान्देड  एक्सप्रेस में 12 फरवरी, 2025 से उपलब्ध रहेगी । इससे यात्रियों को बेहतर आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा मिलेगी।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao October 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डीएचएल एक्सप्रेस ने दिवाली पर भारत के अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट के लिए दी 50% तक की छूट डीएचएल एक्सप्रेस ने दिवाली पर भारत के अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट के लिए दी 50% तक की छूट
Next Article देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने की सिफारिश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?