ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीएचएल एक्सप्रेस ने दिवाली पर भारत के अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट के लिए दी 50% तक की छूट
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

डीएचएल एक्सप्रेस ने दिवाली पर भारत के अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट के लिए दी 50% तक की छूट

By Om Prakash Verma Published October 16, 2024
Share
डीएचएल एक्सप्रेस ने दिवाली पर भारत के अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट के लिए दी 50% तक की छूट
डीएचएल एक्सप्रेस ने दिवाली पर भारत के अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट के लिए दी 50% तक की छूट
SHARE

भारत में घरेलू शिपमेंट पर भी 40% तक की छूट लागू होगी।
ग्राहकों को गोग्रीन प्लस (GoGreen Plus) सेवा का लाभ उठाने का विकल्प दिया जाएगा ताकि त्योहार की खुशियां फैलाते हुए डिलीवरी को पर्यावरण के नजरिए से अधिक संधारणीय बनाया जा सके।
यह ऑफर 2 नवंबर 2024 तक मान्य है।

इंदौर/ अन्तर्राष्ट्रीय एक्सप्रेस सेवाओं में वैश्विक अग्रणी, डीएचएल एक्सप्रेस, अन्तर्राष्ट्रीय और घरेलू आउटबाउंड शिपमेंट पर ग्राहकों को छूट देकर दिवाली के उत्सव में चार चांद लगा रहा है। यह सीमित समय का ऑफर, 02 नवंबर, 2024 तक मान्य है, जिससे ग्राहक अन्तर्राष्ट्रीय शिपमेंट पर 50% तक और घरेलू शिपमेंट पर 40% तक की छूट का आनंद लेते हुए दुनिया भर में अपने प्रियजनों के साथ त्योहारों की शुभकामनाएं और उपहार साझा कर सकते हैं। इन-स्टोर ऑफ़र का लाभ उठाने का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों को अपना शिपमेंट बुक करते समय बस ‘DIWALI50’ प्रोमो कोड का उपयोग करना होगा।

भारत के सबसे व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक, दिवाली, प्रकाश का त्योहार, परिवारों के लिए मिलने-जुलने और मिठाइयों और उपहारों का आदान-प्रदान करने का अवसर है। डीएचएल एक्सप्रेस इस समय के दौरान एकजुटता के महत्व को पहचानता है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को विश्वसनीय और लागत प्रभावी शिपिंग समाधान प्रदान करके मीलों दूर रहने के बावजूद प्रियजनों को एक दूसरे के करीब महसूस कराना है। ग्राहक 3 किग्रा से 25 किग्रा के बीच वजन वाले अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट पर 50% तक की छूट पा सकते हैं; जबकि 2 किग्रा और 10 किग्रा के बीच वजन वाले घरेलू शिपमेंट पर 40% की छूट दी जाती है। यह ऑफर पूरे भारत में 650 से अधिक डीएचएल एक्सप्रेस सर्विस पॉइंट पर उपलब्ध है।

विशेष रूप से, ग्राहक पर्यावरण के अनुकूल शिपिंग विकल्प चुन सकते हैं। डीएचएल गोग्रीन प्लस सेवा के माध्यम से, जो बुक-एंड-क्लेम पद्धति का उपयोग करती है, खरीदार खरीद के समय पर्यावरण के नजरिए से संधारणीय विमानन ईंधन की एक विशिष्ट मात्रा को ‘बुक’ करता है और फिर अपने संधारणीयता लक्ष्यों को पाने की दिशा में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी का ‘दावा’ करता है। संधारणीय विमानन ईंधन डीएचएल के ग्राहकों के लिए स्कोप 3 ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करता है। यह पहल कंपनी के वैश्विक लॉजिस्टिक नेटवर्क में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप है।

डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट संदीप जुनेजा ने कहा, “दिवाली उत्सव मनाने और एक दूसरे से निकटता अनुभव करने का समय है, और हमें एक ऐसा ऑफर प्रस्तुत करने पर गर्व हो रहा है, जो प्रतिस्पर्धी दरों के माध्यम से गुणवत्ता प्रदान करते हुए हमारे ग्राहकों को उनके प्रियजनों के करीब लाता है। डीएचएल में, हम निर्बाध, विश्वसनीय लॉजिस्टिक्स के महत्व को समझते हैं, खासकर त्योहारी सीज़न के दौरान, जब समय पर और कुशल डिलीवरी का महत्व सबसे अधिक होता है। हम बेहतर लॉजिस्टिक समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि ये आपसी संबंध बनाए रखे जाएं। इसके अतिरिक्त, गो-ग्रीन प्लस (GoGreen Plus) जैसी पहलों के माध्यम से संधारणीयता पर हमारा निरंतर ध्यान, ऐसे अभिनव समाधान पेश करने के हमारे समर्पण को उजागर करता है, जो ग्राहकों को गुणवत्ता या दक्षता से समझौता किए बिना अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में सक्षम बनाते हैं।”

डीएचएल के व्यापक वैश्विक नेटवर्क का उपयोग करते हुए, जो 220 से अधिक देशों और क्षेत्रों में फैला हुआ है, ग्राहक आसानी से अपने दिवाली के उपहार भेज सकते हैं। यह ऑफ़र पूरी शिपमेंट दृश्यता सुनिश्चित करता है, जिसमें सक्रिय एसएमएस और ईमेल अपडेट दुनिया भर में सुचारू और परेशानी मुक्त डिलीवरी सुनिश्चित करते हैं। इस ऑफ़र के बारे में पूछताछ करने के लिए, ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800 11 1345 के माध्यम से डीएचएल एक्सप्रेस से संपर्क कर सकते हैं या कोटेशन पाने और ऑनलाइन शिपमेंट बुक करने के लिए डीएचएल की इस वेबसाइट पर जा सकते हैं https://mydhl.express.dhl/in/en/home.html#/createNewShipmentTab।

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Om Prakash Verma October 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जीवन बीमा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत के साथ, बंधन लाइफ और बंधन बैंक ने बिहार और झारखंड में एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की जीवन बीमा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत के साथ, बंधन लाइफ और बंधन बैंक ने बिहार और झारखंड में एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की
Next Article Railway Breaking : नए रंग में दिखेगा आजाद हिंद एक्सप्रेस, LHB कोच के साथ आरामदायक होगा सफर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?