ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेना की बहादुरी पर सवाल न उठाएं राहुल, रक्षा मामलों की बैठक तक में नहीं लिया भाग : नड्डा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सेना की बहादुरी पर सवाल न उठाएं राहुल, रक्षा मामलों की बैठक तक में नहीं लिया भाग : नड्डा

By @dmin
Published: July 6, 2020
Share
सेना की बहादुरी पर सवाल न उठाएं राहुल, रक्षा मामलों की बैठक तक में नहीं लिया भाग : नड्डा
सेना की बहादुरी पर सवाल न उठाएं राहुल, रक्षा मामलों की बैठक तक में नहीं लिया भाग : नड्डा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। नड्डा ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी रक्षा मामलों पर संसद की स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन वह लगातार राष्ट्र का मनोबल गिरा रहे हैं और सशस्त्र बलों की वीरता पर सवाल उठा रहे हैं।
नड्डा का यह बयान उस समय पर आया है, जब कई रिपोर्टों में बताया गया है कि राहुल गांधी ने अभी तक संसद की स्थायी समिति की एक भी बैठक में भाग नहीं लिया है। हालांकि, भाजपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद से अभी तक कांग्रेस की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, राहुल गांधी रक्षा पर स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल नहीं होते हैं। लेकिन दुख की बात है कि वह लगातार अपने बयानों से राष्ट्र का मनोबल गिरा रहे हैं, हमारे सशस्त्र बलों की वीरता पर सवाल उठा रहे हैं और वह सब कुछ कर रहे हैं जो एक जिम्मेदार विपक्षी नेता को नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा, राहुल गांधी उस गौरवशाली वंश परंपरा की संबंधित हैं जहां रक्षा से जुड़ी समितियां मायने नहीं रखतीं, केवल कमीशन मायने रखता है। कांग्रेस के कई योग्य सदस्य हैं जो संसदीय मामलों को समझते हैं लेकिन एक राजवंश ऐसे नेताओं को कभी बढऩे नहीं देगा। यह वास्तव में बेहद दुखी करने वाला है। 
गौरतलब है कि हाल के दिनों में, राहुल केंद्र सरकार पर भारत-चीन सीमा विवाद और देश में कोरोना की स्थिति को लेकर लगातार हमला बोल रहे हैं। हालांकि, भाजपा ने उनके बयानों को ही उनके विरुद्ध हथियार बना लिया है और इसे सशस्त्र बलों की वीरता पर सवाल उठाने वाला बताया है।

नक्सलियों की करतूत : मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या, पर्चा फेंक किया कैंप खोले जाने का विरोध
Balod : दो बच्चों को ले जाने की फिराक में थे बदमाश, ग्रामीणों ने पकड़कर कर दी धुनाई
आंध्रा देवांग संघम् का उगादी मिलन समारोह : विधायक देवेन्द्र यादव ने की बड़ी घोषणा… बनेगा समाज का सामुदायिक भवन
हाउसिंग बोर्ड में 9 लाख रुपए की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, जामुल पुलिस की सक्रियता से पकड़ाए आरोपी
गुस्ताखी माफ़: और इस तरह से रंगों में बंट गया समाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार सरकार ने कहा, 2021 तक कोरोना वैक्सीन आने की कोई संभावना नहीं, फिर बयान से लिया यू-टर्न
Next Article A wonderful view of the worship of Lord Bholenath in Mata Rajarajeshwari temple सावन का पहला सोमवार: माता राजराजेश्वरी मंदिर में दिखा भगवान भोलेनाथ की आराधना का अद्भुत नजारा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?