ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपने फेस पैक में डालें बस ये 3 चीजें मानसून में स्किन नहीं होगी ऑयली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

अपने फेस पैक में डालें बस ये 3 चीजें मानसून में स्किन नहीं होगी ऑयली

By @dmin
Published: September 6, 2020
Share
SHARE

मानसून का हमारी त्वचा और बालों दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नमी हमारी त्वचा को ऑयली बना देती है, जिसकी वजह से चेहरा सारा दिन ऑयली दिखाई देता है। तेल से स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे मुंहासे होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप अपनी स्किन की केयर फेस पैक लगाकर करती हैं, तो आपकी स्किन कम ऑयली होगी। चेहरे के लिए फेस पैक बनाने के लिए बेसन एक आम सी घरेलू साम्रगी है स्किन के लिए बेहद गुणकारी मानी जाती है। इससे तैयार फेस पैक को नियमित चेहरे पर लगाने से आपको 15 मिनट में ही असर दिखाई देगा। आइए जानते हैं स्किन को इस मौसम में कम ऑयली कैसे बनाया जा सकता है…

Contents
  • सामग्री
  • बनाने का तरीका
  • चेहरे पर बेसन लगाने का फायदा
  • एलोवेरा
  • नींबू का रस और एप्पल साइडर विनेगर

सामग्री

1 चम्मच एलोवेरा जेल
2 चम्मच बेसन
एप्पल साइडर विनेगर/ नींबू के रस – ½ टी-स्पून चम्मच

बनाने का तरीका

एक कटोरे में सभी सामग्री लें और उनका एक महीन पेस्ट बना ले।
अब इस पेस्ट को अपने साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
आखिर में चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं, जिससे स्किन ड्राय न हो।

चेहरे पर बेसन लगाने का फायदा

बेसन का उपयोग घरेलू उपचार के रूप में किया जा रहा है। यह मुंहासे को दूर कर के चेहरे का रंग निखारता है। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन पर जमा अतिरिक्त तेल हट जाता है। बेसन त्वचा पर स्क्रब की तरह काम करता है। इससे चेहरे की मृत कोशिकाएं भी हटती हैं। यह उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियां आने से रोकता है।

एलोवेरा

एलोवेरा जेल स्किन पर ठंडक का एहसास दिलाता है। यह स्किन पोर्स को साफ करता है। ऐसे में ऑयली स्किन वालों के लिए यह बेहद उपयोगी है। इसके अलावा एलोवेरा एक एंटी-एजिंग एलिमेंट के तौर पर काम करता है। ऐलोवेरा में बीटा कैरोटीन, विटामिन-सी और ई जैसे ऐंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन जवां रखते हैं।

नींबू का रस और एप्पल साइडर विनेगर

इन दोनों चीजों में ही प्रकृति में अम्लीय गुण पाए जाते हैं, जो आश्चर्यजनक रूप से स्किन पर काम करते हैं। नींबू और एसीवी दोनों को त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करने के लिए जाना जाता है, जो मुंहासे और तैलीय त्वचा के पीछे मुख्य कारण हो सकता है। नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है, जबकि एसीवी रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

सावधान: देर तक काम करने की आदत ले सकती है आपकी जान, डब्ल्यूएचओ ने किया आगाह
अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगा अंडरआर्म्स के पसीने और बदबू से छुटकारा
लिपस्टिक लगाने से इन गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकती हैं आप…
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख उचित निर्णय लेने किया अनुरोध
हार्मोनल असंतुलन से बिगड़ सकता है शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, ये योगासन हैं आपके लिए फायदेमंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्यों आती है जूतों से स्मेल और कैसे करें इसे दूर?
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation वोरा ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से फोन पर की चर्चा…. कोविड मरीजों के स्वास्थ्य सुविधाएं अपग्रेड करने की रखी मांग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?