ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वोरा ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से फोन पर की चर्चा…. कोविड मरीजों के स्वास्थ्य सुविधाएं अपग्रेड करने की रखी मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वोरा ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से फोन पर की चर्चा…. कोविड मरीजों के स्वास्थ्य सुविधाएं अपग्रेड करने की रखी मांग

By @dmin
Published: September 6, 2020
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन व विधायक अरुण वोरा ने आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने का आग्रह किया है। वोरा ने जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज को लेकर मिल रही शिकायतों की जानकारी देते हुए कहा है कि महामारी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाना होगा।
वोरा ने कहा कि दुर्ग जिला अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस ब्लड बैंक है। यहां कोरोना पेशेंट के लिए प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत की जा सकती है। शासन से अनुदान मिलने पर यहां ठीक हो चुके कोविड पेशेंट से प्लाज्मा डोनेट कराया जा सकता है। प्लाज्मा थेरेपी की सुविधा दुर्ग में शुरू होने पर कोरोना मरीजों को स्वस्थ किया जा सकता है। वोरा ने कोविड टेस्ट के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट लैब की स्थापना करने और अतिरिक्त वेंटीलेटर की व्यवस्था के साथ कोविड पेशेंट के लिए आईसीयू स्थापित करने का आग्रह भी किया है। वोरा ने कहा कि अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होना चाहिए। कई नॉन कोविड मरीजों को निमोनिया या अन्य किसी तरह की बीमारी होने पर अस्पतालों में भर्ती नहीं किया जा रहा है। यह दुर्भाग्यजनक है।
स्वास्थ्य मंत्री ने वोरा को आश्वस्त किया है कि सभी जरूरी इलाज सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। कोविड पेशेंट के इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। ट्रीटमेंट या भर्ती मरीजों को होने वाली परेशानियां दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे। सिंहदेव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में महामारी के नियंत्रण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार अपग्रेट किया जा रहा है। रायपुर के बाद सबसे ज्यादा कोरोना पेशेंट दुर्ग जिले में मिल रहे हैं। जिले के शंकराचार्य हास्पिटल व चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में मरीजों को इलाज, देखरेख का अभावए भोजन व सफाई व्यवस्था का खामियों की शिकायतें लगातार उजागर हो रही है। शुक्रवार को कलेक्टोरेट में प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में भी इस मामले की शिकायतें की हैं। वोरा ने इन सभी मामलों का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री से दुर्ग जिले में कोरोना महामारी नियंत्रण और उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा है।

फिर हादसे का शिकार हुई वंदेभारत एक्सप्रेस, गुजरात में चौथी बार टकराई मवेशी से… सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Bhilai Breaking : खुद पर डीजल डालकर शख्स ने लगा ली आग, 75 फीसदी झुलसा
पीएम मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध: सीएम साय
भारत में कोरोना: नए केसों में कमी का सिलसिला जारी… मौतों के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता…. एक दिन में 2000 की हुई मौत
सत्येंद्र जैन को एक और झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपने फेस पैक में डालें बस ये 3 चीजें मानसून में स्किन नहीं होगी ऑयली
Next Article कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस में फूटा एक और लेटर बम…. अब यूपी के नेताओं ने पत्र लिख सोनिया गांधी कहा- परिवार मोह से ऊपर उठकर करें काम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?