ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपार में टेल एंड तक पहुंचे शुद्ध जल… कलेक्टर भुरे ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश…. जवाहर मार्केट की सफाई व्यवस्था पर जाने कलेक्टर ने क्या कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

खुर्सीपार में टेल एंड तक पहुंचे शुद्ध जल… कलेक्टर भुरे ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश…. जवाहर मार्केट की सफाई व्यवस्था पर जाने कलेक्टर ने क्या कहा

By @dmin
Published: July 15, 2021
Share
Pure water reached the tail end in Khursipar… Collector Bhure inspected and gave instructions to the officials
Pure water reached the tail end in Khursipar… Collector Bhure inspected and gave instructions to the officials
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार के वार्ड 33 के टेल एंड तक भी शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो, इसके लिए कार्य नगर निगम द्वारा किये जा रहे हैं। आज इन कार्यों का निरीक्षण करने कलेक्टर यहां पहुंचे। उन्होंने नागरिकों से कहा कि शुद्ध और पर्याप्त जल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सभी निगमों में अधिकारियों को मार्निंग विजिट के निर्देश दिये हैं और साफ-सफाई की बारीक मानिटरिंग के लिए कहा है। इसका अच्छा नतीजा सामने आ रहा है और फल मार्केट जैसी बेतरतीब जगहें भी बिल्कुल साफ-सुथरा नजर आ रही हैं। आज सुबह-सुबह कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के साथ पावरहाउस स्थित जवाहर बाजार फल मार्केट का औचक निरीक्षण किया। यहां पर सफाई की व्यवस्था मुकम्मल दिखी। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत की।

व्यापारियों ने कहा सुबह शाम आते हैं सफाई कर्मी
पूछने पर व्यापारियों ने बताया कि साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था निगम द्वारा की गई है। सुबह और शाम दोनों समय निगम के सफाईकर्मी आते हैं और साफ-सफाई की जाती है। रात के वक्त डोर-टू-डोर कचरे का कलेक्शन होता है। इससे मंडी में सफाई की व्यवस्था अच्छी हुई है। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबीन दिये गए हैं। गीले कचरे को इक_ा कर कंपोस्ट पिट में डाला जाता है और इससे खाद बनाई जाती है। कलेक्टर ने मौके पर ही एक व्यापारी से पूछा कि आपको डस्टबीन मिले हैं क्या। व्यापारी ने डस्टबीन दिखाया। कलेक्टर ने पूछा कि ये पूरा भर जाता है तो कैसे करते हैं। व्यापारी ने बताया कि पीछे कंपोस्ट पिट है वहाँ पर डाल देते हैं। कलेक्टर ने अच्छी सफाई व्यवस्था के लिए यहाँ पर उपस्थित टीम की प्रशंसा की और इसी तरह से सफाई व्यवस्था की निरंतर मानिटरिंग करते रहने के निर्देश दिये।

कोसा नाला चैलाइजेशन का कार्य भी देखा
कलेक्टर ने कोसा नाला चैनलाइजेशन का कार्य भी देखा। यहाँ पर 3 करोड़ रुपए की लागत से चैनलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। चैनलाइजेशन के कार्य पूरा होने से जलभराव की स्थिति पर नियंत्रण प्राप्त किया जा सकेगा। कलेक्टर ने इंदू आईटी के पास स्थित नाले में चल रहे कांक्रीटीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया।

डेंगू की आशंका वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने इस दौरान डेंगू के हाटस्पाट रह चुके क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया। वे संतोषी पारा वार्ड क्रमांक 25 पहुँचे। उन्होंने यहाँ नागरिकों से डेंगू नियंत्रण को लेकर किये जा रहे कार्यों के संबंध में पूछा। उन्होंने नागरिकों से कहा कि निगम की टीम डेंगू से लडऩे लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए सतत फागिंग आदि किये जा रहे हैं। टैमीफास का वितरण किया जा रहा है। आप लोग कहीं भी साफ पानी का जमावड़ा नहीं होने दें। कूलर आदि में पानी पूरी तरह खाली कर दें। कलेक्टर ने इन क्षेत्रों में कूलर की जाँच भी कराई।

देश में अगले महीने से बच्चों के लिए आएगी कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
दुर्ग में पकड़ाए दिल्ली के गांजा तस्कर, 60 किलो गांजा के तीन तस्कर गिरफ्तार, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई
कामयाबी: सुकमा के जंगल से पांच किलो विस्फोटक सामग्री बरामद, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा को बढ़ावा देने तीज मिलन महोत्सव का आयोजन, राज्य गीत अरपा पैरी के धार से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम
विधायक रिकेश सेन ने महिला बाल विकास विभाग में बनाए प्रतिनिधि, फरीद नगर वार्ड में किशोर वर्मा को बनाया प्रतिनिधि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज भी जेल में ही कटेगी ममता के मंत्रियों की रात, नहीं मिली बेल चुनाव बाद हिंसा पर NHRC की रिपोर्ट- बंगाल में कानून का राज नहीं, शासक का कानून चल रहा है
Next Article डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते केसों से मिल रही है भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आहट… कई देश तीसरी लहर की चपेट में… भारत की स्थिति पर जाने डब्ल्यूएचओ ने क्या कहा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?