ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Cricket World Cup 2023 : ऐसे आउट होने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने मैत्यूज, दिग्गजों ने की शाकिब की आलोचना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Cricket World Cup 2023 : ऐसे आउट होने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने मैत्यूज, दिग्गजों ने की शाकिब की आलोचना

By Mohan Rao
Published: November 6, 2023
Share
टाइम आउट के शिकार हुए एंजेलो मैथ्यूज
SHARE

नईदिल्ली। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच विश्व कप के मुकाबले में एजेंलो मैथ्यूज अजीबो गरीब तरीके से आउट हो गए। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार को लंकाई बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट करार दिया गया। टाइम आउट नियम के तहत आउट होने वाले मैथ्यूज विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि मैथ्यूज नियमों के तहत आउट थे, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन खेल भावना को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गए। कई दिग्गजों ने शाकिब की आलोचना की है।

दरअसल, श्रीलंकाई पारी के 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा आउट हुए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए एंजेलो मैथ्यूज आए। मैथ्यूज जब पिच पर आए तो वह गलत हेलमेट लेकर आ गए थे। उन्होंने सब्सीट्यूट खिलाड़ी को दूसरा हेलमेट लाने को कहा। इस कारण अंपायर और बांग्लादेशी खिलाड़ियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वह तय समय तक स्ट्राइक नहीं ले पाए। शाकिब ने टाइम आउट की अपील कर दी। अंपायर ने मैथ्यूज को आउट कर दे दिया।

दिग्गजों ने की शाकिब के फैसले की आलोचना
मैथ्यूज को आउट दिए जाने पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने शाकिब और बांग्लादेशी टीम की आलोचना की। गंभीर ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ”दिल्ली में आज जो हुआ वह शर्मनाक है।” भारत के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने लिखा, ”अगर मैं शाकिब होता तो एक कप्तान के तौर पर अपील नहीं करता। अगर मैं एंजेलो मैथ्यूज होता तो मैं हेलमेट के अलावा और भी बहुत कुछ तोड़ देता।

श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर रसेल अर्नाल्ड ने कहा कि यह पहली बार है जब मैंने ऐसा कुछ देखा है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस ने कमेंट्री के दौरान कहा कि यह खेल की भावना के खिलाफ है। मैं इस बारे में ऐसा ही महसूस करता हूं। इस खेल में यह बहुत बड़ा क्षण है। शाकिब अल हसन ने जरूर अपील की होगी क्योंकि जब तक आप अपील नहीं करते तब तक अंपायर कोई निर्णय नहीं ले सकता। वकार ने आगे कहा वहाँ कोई अपील नहीं होनी चाहिए थी, क्योंकि वह मैदान पर थे और अगर उनके हेलमेट में कुछ गड़बड़ है तो उन्हें इसे ठीक करने की अनुमति दी जानी चाहिए। 2-3 अतिरिक्त मिनटों से कोई फर्क नहीं पड़ता। ये अच्छे दृश्य नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने एक्स पर लिखा यह कूल नहीं है।

क्या कहता है नियम?
क्रिकेट के नियम बनाने वाले मिरिलिबोन क्रिकेट क्लब के अनुसार विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद, आने वाले बल्लेबाज को तीन मिनट के अंदर गेंद खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो आने वाला बल्लेबाज टाइम आउट हो जाएगा। वहीं, वनडे विश्व कप 2023 के नियम के अनुसार विकेट गिरने के बाद नए बल्लेबाज को दो मिनट के अंदर गेंद खेलनी होती है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इसी तरह से आउट हो गए थे। हालांकि तब दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपनी अपील वापस ले ली थी और गांगुली आगे भी खेलते रहे थे। इस मैच में शाकिब अल हसन ने अपील वापस नहीं ली और मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने।

दिल्ली विधान चुनावों की तारीखों का एलान आज, चुनाव आयोग दोपहर दो बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
ABVP में विभाग प्रमुख एवं दुर्ग जिला प्रमुख की नियुक्ति, पलाश व नागेश्वर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
लहंगे और डीप नेक ब्लाउज में सारा अली खान ने लगाया हॉटनेस का तड़का
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ग्रामीणों की मांग पूरी, सूरजपुर में 11 करोड़ 39 लाख से दो सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ
भिलाई-3 एसडीएम कार्यालय में पंच ने लगाई फांसी, एक दिन पहले पेशी से लौटा था मृतक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेन्द्र की विश्वास यात्रा को भरपूर समर्थन, बोले- भिलाई की भलाई और जनता की सेवा ही मेरा धर्म
Next Article भाजपा पर बरसे सीएम बघेल, बोले- 15 साल में कुछ नहीं किया और अब भाजपाई कर रहे गुमराह

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?