ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में बढ़ी मोबाइल ऐप से जनरल टिकट की खरीदी, 6 माह में 17 लाख से ज्यादा यात्रियों ने घर बैठे खरीदी टिकट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में बढ़ी मोबाइल ऐप से जनरल टिकट की खरीदी, 6 माह में 17 लाख से ज्यादा यात्रियों ने घर बैठे खरीदी टिकट

By Mohan Rao
Published: October 28, 2023
Share
यूटीएस मोबाइल एप से टिकट बुकिंग
SHARE

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दे रह यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप  से अनारक्षित रेल यात्रा टिकटों की बुकिंग सुविधा

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है । इस कड़ी में ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा के बाद मोबाइल से ऐप द्वारा जनरल टिकट खरीदने की सुविधा यात्रियों को दी गई है। इस सुविधा से यात्रियों को स्टेशन पर आकार टिकट काउंटर से लाइन में खड़े होकर टिकट खरीदने की जरूरत अब नहीं है। इस यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है एवं दिनों-दिन इस सुविधा के उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। 6 माह में 17 लाख से ज्यादा यात्रियों ने घर बैठे इस सुविधा का इस्तेमाल कर टिकट खरीदा है।

Contents
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दे रह यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप  से अनारक्षित रेल यात्रा टिकटों की बुकिंग सुविधा
  • यूटीएस मोबाइल ऐप द्वारा सीजन टिकट (एमएसटी) बनाने के तरीके

बता दें यात्रियों को टिकट काउण्टरों में लगने वाली लाइनों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने के उद्देश्य से घर बैठे यात्रा टिकट बुकिंग के साथ साथ सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है । यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके घर बैठे आसानी के साथ त्वरित अनारक्षित टिकट बुकिंग तथा सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कर सकते हैं । इस मोबाइल ऐप के माध्यम से प्लेटफॉर्म टिकट भी प्राप्त किये जा सकते हैं । स्टेशन से दूर रहने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसके दायरे को बढ़ाकर 25 किमी भी कर दिया गया है, अर्थात यात्रीगण स्टेशन से 25 किमी की दूरी से भी इस ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग तथा सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कर सकते हैं ।

मोबाइल से बुक हुए 80 फीसदी से ज्यादा टिकट
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष के अप्रैल 2023 से अभी तक ’ 2023 तक कुल आरक्षित टिकटों की बूकिंग में 80 प्रतिशत से भी अधिक मोबाइल टिकटिंग से बुक किए गए । इसी प्रकार इसी समान अवधि में लगभग 17 लाख से भी अधिक रेल यात्रियों ने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप (UTS on Mobile app) के द्वारा अनारक्षित टिकट की खरीदी कर यात्रा की। रेलवे प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि त्वरित घर बैठे आसानी से इस ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग तथा सीजन टिकट (एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने की इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठावें।

सस्ता व सुगम परिवहन है भारतीय रेल
देश में भारतीय रेल को सस्ता, सुगम, सुरक्षित, एवं आरामदायक यात्रा के लिए पहचान मिला है। रेल यात्रियों के द्वारा परिवहन के साधन के रूप में भारतीय रेल पर सर्वाधिक विश्वास और भरोसा है और इस विश्वास को रेल द्वारा भी पर्याप्त सम्मान दी जाती है। यात्रियों द्वारा जताये गए इस विश्वास पर रेलवे कई दशको से खरा उतर रही है। नवीन तकनीको को निरंतर अपना कर भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की हर सुख सुविधा का ख्याल रखती आ रही है। यही कारण है कि भारतीय रेलवे को आज देश की जीवन रेखा कहा जाता है। यात्री सुविधाओं में डिजिटलीकरण का समावेश हमेशा से रेलवे का लक्ष्य रहा है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सभी यात्रियों से अनुरोध करती है कि वे यात्रा टिकटों की खरीदी के लिए इन सुविधाओं का उपयोग कर अपनी यात्रा को सुगम बनाएं।

यूटीएस मोबाइल ऐप द्वारा सीजन टिकट (एमएसटी) बनाने के तरीके

  • गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर से यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड करें तथा रजिस्ट्रेशन हेतु साइन अप करें।
  • लॉगिन आईडी मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करें तथा मेसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें।
  • टिकटों के प्रकार का चयन करें। (यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा यात्रियों की संख्या)
  • टिकट के भुगतान हेतु R-Wallet का उपयोग करें। R-Wallet को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई जैसे पेटीएम, गूगल-पे, फोन पे आदि अथवा यू.टी.एस. काउण्टर द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है।
  • R-Wallet के अलावा डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई द्वारा भी भुगतान किया जा सकता है।
पी.एस.सी. की विश्वसनीयता और दक्षता बढ़ी है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
तीन वर्षो से अधिक समय से अनुपस्थित 11 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा समाप्त, दो को 15 दिनों का नोटिस
देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा नए मामले, मृतकों की संख्या में भारी गिरावट
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की रिकार्ड बढ़ोत्तरी: पिछले 24 घंटों में सामने आए 16 हजार से अधिक नए केस….. 158 मरीजों की इलाज के दौरान मौत
जांच के नाम पर टीचर ने उतवाए स्कूली छात्रा के कपड़े, शर्मिंदगी में खुद को लगाई आग… अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत और विशेषकर छत्तीसगढ़वासियों का अपनी मातृभूमि और पर्यावरण, उसकी सुरक्षा और संरक्षण से सीधा जुड़ाव है- राज्यपाल भारत और विशेषकर छत्तीसगढ़वासियों का अपनी मातृभूमि और पर्यावरण, उसकी सुरक्षा और संरक्षण से सीधा जुड़ाव है- राज्यपाल
Next Article ODI World Cup-2023: सेमीफाइनल की रेस से पाकिस्तान बाहर! अब कोई करिश्मा ही लगा सकता है नैया पार ODI World Cup-2023: सेमीफाइनल की रेस से पाकिस्तान बाहर! अब कोई करिश्मा ही लगा सकता है नैया पार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?