ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जांच के नाम पर टीचर ने उतवाए स्कूली छात्रा के कपड़े, शर्मिंदगी में खुद को लगाई आग… अस्पताल में भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जांच के नाम पर टीचर ने उतवाए स्कूली छात्रा के कपड़े, शर्मिंदगी में खुद को लगाई आग… अस्पताल में भर्ती

By Mohan Rao
Published: October 15, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। टीचर्स की क्रूरता का एक और मामला सामने आया है। परीक्षा के दौरान नकल जांच के नाम 9वीं कक्षा की छात्रा के कपड़े उतरवाने का मामला सामने आया है। इस घटना से छात्रा इतनी आहत हुई कि घर पहुंचने के बाद उसने खुद को आग लगा लिया। इससे वह 95 फीसदी तक झुलस गई। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना झारखंड के जमशेदपुर स्थित एक स्कूल की है। घटना के बाद स्कूल में परीक्षा स्थगित कर छुट्‌टी दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला जमशेदपुर सीतारामडेरा के छायानगर स्थित शारदामणि गर्ल्स हाईस्कूल का है। स्कूल में टर्मिनल एग्जाम चल रहे हैं। शुक्रवार कक्षा 9वीं की साइंस की परीक्षा चल रही थी। शाम करीब चार बजे टीचर चंद्रा दास इंविजिलेटर  के रूप में पहुंची और 15 साल की छात्रा को नकल के शक में खड़ा किया। आरोप है कि इस दौरान टीचर ने चिट की जांच के लिए छात्राओं के सामने उसके कपड़े उरतवा दिए।

घर पहुंचकर खुद को लगाई आग
इस घटना से छात्रा काफी आहत हुई और घर पहुंचने के बाद स्कूल यूनिफार्म में ही खुद पर मिट्‌टी तेल डालकर खुद को आग लगा लिया। आग लगाने के बाद छात्रा छटपटाती हुए बाहर निकली और गिर गई। आसपास के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाया और उसे अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने के कारण छात्रा को टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

टीचर के खिलाफ केस दर्ज
इस घटना के बाद पुलिस ने टीचर चंद्रा दास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं इस मामले में स्कूल प्रबंधन का भी बयान आया है। जिस टीचर पर आरोप लगा है उसने आरोपों को निराधार बताया। टीचर कहा कि नकल करने की शिकायत पर छात्रा को प्रिंसिपल के पास ले जाया गया। कपड़े उतरवाने की बात पूरी तरह से गलत है। वहीं स्कूल की प्रचार्य ने भी इन आरोपो का खंडन किया। इधर इस घटना के बाद परिजनों ने आरोपी टीचर की गिरफ्तारी की मांग की है।

बैकलेस बॉडीकॉन गाउन में अवनीत कौर ने ढाया कहर, अपनी कातिलाना अदाओं से छलनी किए दिल
Bhilai Breaking : पूर्व कांग्रेसी पार्षद जोहन सिन्हा के सेफ्टिक टैंक की सफाई के दौरान ठेका कर्मी की मौत
भिलाई में अवैध रूप से चल रहे थे दो आरा मशीन, वन विभाग ने किया सील
बस्तर संभाग में दो लघु वनोपजों आधारित प्रसस्करण इकाईयां होंगीं स्थापित… उत्पादों का विदेश में किया जाएगा निर्यात
हिजाब विवाद: हिदायत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा-सनसनी न फैलाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इतना क्यों गिर रहा रूपया?: एसबीआई अध्यक्ष ने बताई वजह, कहा-डॉलर के मुकाबले सिर्फ दो देशों की करेंसी हमसे बेहतर इतना क्यों गिर रहा रूपया?: एसबीआई अध्यक्ष ने बताई वजह, कहा-डॉलर के मुकाबले सिर्फ दो देशों की करेंसी हमसे बेहतर
Next Article बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने फिर एक मनोरोगी को जमकर पीटा, जब पुलिस ने की जांच तो सच जानकर लोग रह गए हैरान बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने फिर एक मनोरोगी को जमकर पीटा, जब पुलिस ने की जांच तो सच जानकर लोग रह गए हैरान

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?