ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के दौरान भी हुई हिंसा…. उत्तर 24 परगना में बूथ पर फेंका गया बम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के दौरान भी हुई हिंसा…. उत्तर 24 परगना में बूथ पर फेंका गया बम

By @dmin
Published: April 17, 2021
Share
Former Maharashtra CM Devendra Fadnavis corona infected
Former Maharashtra CM Devendra Fadnavis corona infected
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज यानी शनिवार को पांचवें दौर का मतदान जारी है, लेकिन इस बीच यहां से एक बार फिर हिंसा किए जाने की खबर सामने आई है। कोरोना महामारी के दौर में राज्य में मतदान कराया जाना बवाल का कारण बनता जा रहा है, जिससे आमजन पर बुरा असर पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तर 24 परगना में स्थित मिनाखान के बूथ पर बम से हमला किया गया है। इसके अलावा बद्र्धमान उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सरायटीकर अवैतनिक प्राथमिक विद्यालय की बूथ संख्या 60, 61, 63 व 72 से और नदिया जिले भी छिटपुट हिंसा व झड़प की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में एक बार फिर से राजनीतिक पार्टियों ने हिंसा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने तस्वीर जारी करते हुए हमले का आरोप इंडियन सेक्यूलर फ्रंट (आईएसएफ) कैडर पर मढ़ा है। उसका कहना है कि मिना खान के बूथ संख्या 114 पर आईएसएफ कैडर ने बम से हमला किया, जिसमें उसके दो कार्यकर्ता घायल हो गए।
भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू से हमला
इधर, बद्र्धमान में भाजपा के नेता ने इन हमलों को जिम्मेदार टीएमसी को ठहराया है। गौरतलब है कि बंगाल में चौथे चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान भी भीषण हिंसा की खबरें सामने आई थीं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इन सब के बीच चुनाव आयोग ने मतदान के दौरान हिंसा की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा बेहद कड़ी तो कर दी है, लेकिन इससे कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। हिंसा की घटनाएं पहले की ही तरह जारी हैं। शनिवार सुबह कोलकाता के सॉल्टलेक इलाके में हिंसा होने की खबर सामने आई। यहां भाजपा कार्यकर्ता पर चाकू से हमला किया गया। हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया गया। 
45 सीटों के लिए आज हो रहा मतदान
बता दें बंगाल की 295 विधानसभा सीटों में से 45 सीटों के लिए आज मतदान किए जा रहे हैं। इस चरण में जलपाईगुड़ी की सात सीटों, कलिंपोंग की एक सीट, दार्जिलिंग की पांच सीटों, नदिया की आठ सीटों, उत्तर 24 परगना की 16 सीटों, पूर्व बद्र्धमान की आठ सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। पांचवे चरण में टीएमसी के गौतम देव और ब्रात्य बसु, भाजपा के शमिक भट्टाचार्य और माकपा के अशोक भट्टाचार्य के भाग्य का फैसला होगा।

Gustakhi Maaf: बात प्यार की हो तो वसुधैव कुटुम्बकम
राज्यसभा में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि, वेंकैया नायडू ने पढ़ा शोक संदेश
पुलिस कर्मियों के लिए खुशखबरी, किसी भी बैंक में खुलवा सकते हैं सैलरी एकाउंट… 8 बैंकों से हुआ सरकार का एमओयू
साय केबिनेट का बड़ा फैसला : धान की जगह दलहन, तिलहन, मक्का की खेती पर भी मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भिलाई में : वैशाली नगर व भिलाई नगर में करेंगे भेंट-मुलाकात, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे मरीजों की जान बचाने वाले युवक पर ही मुकदमा दर्ज कई राज्यों में मेडिकल ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा कमी, आसान नहीं ऑक्सीजन का ट्रांसपोर्टेशन
Next Article CM Baghel said in a webinar on Constitution Day कोरोना का असर: वीकेंड पर बंद रहेंगे जगन्नाथ मंदिर के कपाट… बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार ने लिया फैसला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?