ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रतिभाओं की पहचान के लिए जाने जाते हैं वेंगसरकर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

प्रतिभाओं की पहचान के लिए जाने जाते हैं वेंगसरकर

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

मुम्बई। पूर्व कप्तान और बीसीसीआई चयन समिति के प्रमुख रहे दिलीप वेंगसरकर प्रतिभाओं की जबरदस्त पहचान के लिए जाने जाते हैं। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की प्रतिभा को भी सबसे पहले वेंगसरकर ने ही पहचाना था। वेंगसरकार के चयनसमिति के अध्यक्ष रहते ही महेन्द्र सिंह धोनी कप्तान बने और उन्होंने विराट कोहली का पक्ष लिया। वेंगसरकर ने कहा, ‘‘ प्रतिभा को परखना मेरा काम था। आप प्रतिभा को परखने में अच्छे हो सकते हैं लेकिन अगर कोई प्रतिभावान है तो उसे अवसर मिलना चाहिए।’’वेंगसरकर का मानना है कि वह चयनसमिति के अध्यक्ष पद से न्याय करने में इसलिए सफल रहे क्योंकि वह बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के प्रतिभा अनुसंधान विकास विभाग (टीआरडीडब्ल्यू) से जुड़े थे जिसने धोनी जैसे क्रिकेटर की प्रतिभा को पहचाना था।
टीआरडीडब्ल्यू हालांकि अब अस्तित्व में नहीं है। विराट के बारे में वेंगसरकर का कहना है कि वह आस्ट्रेलिया के इमर्जिंग टीम के दौरे पर चयनसमिति के अध्यक्ष के कहने पर पारी की शुरूआत करने को भी तैयार थे। विराट का यही रवैया वेंगसरकर को काफी पसंद आया। वेंगसरकर ने कहा, ‘‘ टीआरडीडब्ल्यू के अध्यक्ष के तौर पर मैंने जूनियर क्रिकेट में कोहली को कई बार देखा था। इसलिए जब मैं चयन समिति का अध्यक्ष बना, तो हमने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के एक इमर्जिंग टीम के दौरे के लिए चुना। मैं वहां था और जब मैंने उसे बल्लेबाजी करते देखा तो मुझे पता था कि वह क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार है।’’ वेंगसरकर से जब पूछा गया कि क्या कोहली को देखकर उन्हें लगा था कि वह 15 साल तक क्रिकेट खेलेंगे तो उन्होंने, ‘‘ आप कभी भी इस बात को तय नहीं हो सकते कि किसी खिलाड़ी का करियर कितना लंबा चलेगा। मैंने जो देखा वह एक असाधारण प्रतिभा थी और अगर आप प्रतिभा की पहचान कर सकते हैं तो आपको पता होगा कि किस खिलाड़ी के पास शीर्ष स्तर पर सफल होने की संभावना है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ शीर्ष स्तर के लिए आपके पास कुछ अतिरिक्त कौशल होना चाहिए और कोहली में वह था।’’ उन्होंने कहा कि धोनी को 21 साल की उम्र में टीआरडीडब्ल्यू योजना में शामिल किया गया था जबकि इसके लिए 19 साल की उम्र निर्धारित थी।

एजबेस्टन स्टेडियम में बनेगा कोरोना परीक्षण केन्द्र
राजभवन में स्वागत समारोह के संबंध में राज्यपाल के सचिव ने ली समीक्षा बैठक
कोरोना से भारत में तीसरी मौत, संक्रमित टैक्सी के कारण वायरस की चपेट में आए थे बुजुर्ग
मुख्यमंत्री ने युवाओं को दिया नया नारा : खेलबो-जीतबो-गढ़वो नवा छत्तीसगढ़ —-
जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे, वावरिंका को हराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक और विश्व कप खेलना चाहते हैं उथप्पा
Next Article पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए COVID-19 की स्थिति पर विपक्षी नेताओं से की बात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?