ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और विश्व कप खेलना चाहते हैं उथप्पा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

एक और विश्व कप खेलना चाहते हैं उथप्पा

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज रोबिन उथप्पा पिछले काफी समय से टीम से बाहर हैं पर उन्होंने उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। उथप्पा अभी एक और विश्वकप खेलना चाहते हैं। इसके साथ ही वह ‘फिनिशर’ के तौर पर टी20 टीम में वापसी करना चाहते हैं। उथप्पा एकदिवसीय विश्व कप 2007 की टीम में शामिल थे और पहले पहले टी20 विश्व कप की विजेता टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने भारत की तरफ से अपना आखिरी मैच जुलाई 2015 में जिम्बाब्वे दौरे में खेला था। उथप्पा ने कहा, ‘‘अभी मैं प्रतिस्पर्धी बनना चाहता हूं। अब भी मेरे अंदर यह जज्बा है। मैं वास्तव में खेलना चाहता हूं और अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैं पूरी ईमानदारी से यह मानता हूं कि मैं अभी एक विश्व कप में खेल सकता हूं। इसलिए मैं इसके लिये अपने को तैयार रख रहा हूं।’’वह हालांकि जानते हैं कि इसके लिये उन्हें भाग्य की भी जरूरत पड़ेगी। उथप्पा ने कहा, ‘‘भाग्य भी आपके साथ होना चाहिए। यह अहम भूमिका निभाता है। विशेषकर भारत में इसकी भूमिका स्पष्ट होती है। विदेशों में यह बहुत अधिक महत्व नहीं रखता पर उपमहाद्वीप विशेषकर भारत में जहां इतनी अधिक प्रतिभा है, यह महत्वपूर्ण बन जाता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘आप कभी अपने को बेकार नहीं मान सकते। विशेषकर तब जबकि आप मानते हैं कि आपके पास क्षमता है और और अवसर बन सकता है। जब ऐसा मौका है मैं क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा। ’’उथप्पा ने कहा, ‘‘मैं अब भी मानता हूं कि चीजें मेरे अनुकूल हो सकती हैं और मैं विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बन सकता हूं और उसमें अहम भूमिका भी निभा सकता हूं।’’

Breaking News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाजपा पर बड़ा हमला, ट्वीट कर बताया कि भाजपा ने क्या किया?
Breaking News : सुप्रीम कोर्ट में EWS Reservation पर मोदी सरकार की बड़ी जीत, कोर्ट ने कहा सही है सरकार का फैसला
ICC Women World Cup 2022: भारतीय महिला टीम का ऐलान, मिताली को कमान, जेमिमाह-शिखा बाहर
लॉकडाउन के दौरान महिला थाना की बड़ी उपलब्धि: घरेलू हिंसा के कई मामलों को काउंसलिंग से सुलझाया, दर्ज हुआ केवल एक मामला
प्रदेश में 18.94 लाख किसानों से 78.55 लाख टन धान की खरीदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आउट होने से बचने स्मिथ अपनाते हैं ये तरीके
Next Article प्रतिभाओं की पहचान के लिए जाने जाते हैं वेंगसरकर

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?