ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रशासन ने तबलीगी जमात पर कसा शिकंजा, मांगे फंडिंग के स्रोत और विदेशी सदस्यों की जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

प्रशासन ने तबलीगी जमात पर कसा शिकंजा, मांगे फंडिंग के स्रोत और विदेशी सदस्यों की जानकारी

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। कहा जाता है कि ‘बात निकलेगी तो वहीं तक नहीं रुकी रहेगी। तबलीगी जमात और इसके निजामुद्दीन मरकज की करतूतों के कारण दूर-दूर तक कोरोना का संक्रमण फैलने लगा, तो प्रशासन ने भी शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने अब मरकज के मौलाना साद कंधालवी समेत तबलीगी जमात की कोर कमेटी के सात सदस्यों को नोटिस जारी किया है। इन सातों की तलाश में जुटी पुलिस टीम से कहा गया है कि वे छानबीन के दौरान किसी भी अहाते में घुसने से पहले एहतियात बरतें क्योंकि संभव है कि ये सातों भी कोविड-19 से पीड़ित हों। पुलिस ने उनसे आलमी मरकज और इसके निजामुद्दीन स्थित मुख्यालयों की फंडिंग के स्रोत की जानकारी मांगी है।
जमात ने पिछले तीन सालों में कितना टैक्स भरा है, उसके बैंक खातों में कहां-कहां से कितने पैसे आए हैं, इन सब डिटेल्स के साथ पैन भी मांगा गया है। मरकज के प्रमुख मौलाना साद और छह अन्य सदस्यों से उन विदेशियों और भारतीय जमातियों की लिस्ट भी मांगी गई है जिन्होंने 11 से 13 मार्च के दौरान आयोजित ‘जोड़’ कार्यक्रम में शिरकत की थी।
मरकज के सदस्यों से पूछा गया है कि क्या उन्होंने इतने बड़े आयोजन के लिए प्रशासन की अनुमति ली थी, क्या उन्हें इसकी लिखित अनुमति दी गई थी और क्या आलमी मरकज ने प्रशासन से किसी और मामले में संपर्क किया था? उन्हें कमेटी मेंबर्स और मरकज के कर्मचारियों की लिस्ट भी पुलिस को सौंपनी होगी। पुलिस ने मरकज से कहा कि वह 1 जनवरी से 1 अप्रैल तक वहां हुए सारे आयोजनों में शामिल लोगों की संख्या, नक्शा या साइट प्लान और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या बताए।
इसके साथ ही, 12 मार्च के बाद जिन लोगों ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, उनके ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ ओरिजनल रजिस्टर भी मांगा गया है, जिसमें बाहर से आए लोगों के डिटेल्स दर्ज किए गए। मरकज को इस दौरान पार्किंग की देखरेख करने वालों और वॉलंटियरों की जानकारी भी पुलिस को देनी होगी। मौलाना साद और उनकी कोर कमिटी के सदस्यों को यह भी बताना होगा कि क्या कोई श्रद्धालु कार्यक्रम के दौरान वहां बीमार भी पड़ा था और आलमी मरकज ने लोगों को निकालने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए थे, खासकर देशव्यापी लॉकडाउन घोषित होने के बाद। 12 मार्च के बाद मरकज के जिन लोगों को अस्पताल ले जाया गया, उनका विवरण भी मांगा गया है।

किसान आंदोलन का असर: दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में इंटरनेट बंद… घर से काम करने वालों के साथ ऑनलाइन कक्षाएं प्रभावित
CAA Protest : दिल्‍ली मेट्रो के 18 स्‍टेशन बंद किए गए, जानिए ये कौन-कौन से Station हैं…
सीडीएस नियुक्ति की तैयारी तेज, रक्षा मंत्रालय ने नियमों में संशोधन के लिए जारी की अधिसूचना
फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित
तबलीगी जमात से लौटे 16 की पहचान कर क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से अमेरिका में 1480 लोगों की मौत, यह एक में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा
Next Article कुलगाम में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?