ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों में नई उमंग – उपार्जन केंद्रों में सुगम, पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा विश्वास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों में नई उमंग – उपार्जन केंद्रों में सुगम, पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा विश्वास

By Poonam Patel
Published: November 17, 2025
Share
धान खरीदी से किसानों में नई उमंग
SHARE

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का बड़ा निर्णय कृषकों के जीवन में नई उम्मीद और खुशहाली लेकर आया है। राज्यभर में धान उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थित, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ व्यवस्था के कारण किसानों में इस वर्ष विशेष उत्साह देखा जा रहा है। नीतिगत सुधारों और प्रशासनिक सतर्कता ने किसानों के आत्मविश्वास को और मजबूत किया है।

बेमेतरा विकासखंड के नवीन धान उपार्जन केंद्र में आज पहुंचकर किसान चूड़ामणि पटेल ने 80 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने बताया कि केंद्र में तौल प्रक्रिया, भुगतान व्यवस्था, टोकन प्रणाली से लेकर सभी सुविधाएँ पूरी तरह सुचारू हैं। छाया, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएँ संतोषजनक हैं, जिसके कारण किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा। इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, नियमित मॉनिटरिंग और प्रशासन की तत्परता से उपार्जन केंद्रों में भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से हो रहा है। कर्मचारियों की सहयोगात्मक भूमिका ने प्रक्रिया को और आसान बना दिया है।

पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा विश्वास

प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों की निरंतर समीक्षा की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए। गोदामों की क्षमता, बोरों की उपलब्धता, तौल उपकरण, परिवहन और भुगतान व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन सभी प्रयासों से किसान अपनी उपज को सम्मानजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से विक्रय कर पा रहे हैं।

किसान चूड़ामणि पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अब जमीन पर स्पष्ट दिख रहा है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की खरीदी ने हम किसानों में नई ऊर्जा और खुशहाली भर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इस वर्ष धान खरीदी को लेकर किसानों में दिख रहा उत्साह इस बात का प्रमाण है कि शासन की नीतियाँ किसानों की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही हैं और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

shreekanchanpath 154 # 17 March 2024
सुरक्षा की दृष्टि से 9 एस.एल.आर.एम. सेंटर के 405 स्वच्छता दीदीयों को स्वच्छता किट किया गया वितरित
चमत्कार! टीम ने नहीं मानी हार और बचा ली जान, तीन घंटे के लिए रुक गई थी बच्चे की धड़कन
गन्ना उत्पादक किसानों की बल्ले-बल्ले, इतने करोड़ के शेष प्रोत्साहन राशि के भुगतान का आदेश जारी
62 गांवों में बिजली बंद करना पड़ा महंगा, कार्यपालन अभियंता निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसएफ के “श्वान बाबू” को मिला राष्ट्रीय K9 ब्रेवरी अवॉर्ड, “K9 नक्सल सेंटिनल” की मिली उपाधि
Next Article भिलाई गोलीकांड का खुलासा : हत्या का बदला लेने रची थी साजिश, बाहर से बुलवाए शूटर, 6 गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?