ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वनवासियों में समृद्धि लेकर आया आटी इमली से फूल इमली का प्रसंस्करण…. 2.48 करोड़ की हुई अतिरिक्त आमदनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

वनवासियों में समृद्धि लेकर आया आटी इमली से फूल इमली का प्रसंस्करण…. 2.48 करोड़ की हुई अतिरिक्त आमदनी

By @dmin
Published: March 16, 2021
Share
Processing of flower tamarind with flour tamarind brought
Processing of flower tamarind with flour tamarind brought
SHARE

रायपुर। आटी इमली का फूल इमली में प्रसंस्करण छत्तीसगढ़ के वनवासियों के लिए समृद्धि से भरपूर अपार खुशियां लेकर आया है। यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य में वनवासियों के हित में लिए गए निर्णय और लघु वनोपजों के संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण और बेहतर खरीद व्यवस्था से संभव हुआ है। यही वजह है कि राज्य में वर्ष 2020-21 में कोरोना संकट की विषम परिस्थिति में भी केवल इमली के प्रसंस्करण कार्य से ही वनवासियों को काफी तादाद में रोजगार मिला और 2 करोड़ 48 लाख रूपए की आमदनी भी हासिल हुई। उक्त आटी इमली से फूल इमली के प्रसंस्करण कार्य से वनवासी हितग्राहियों को 10 हजार 174 मानव दिवस का कार्य उपलब्ध हुआ।
राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य अंतर्गत क्रय की गई इमली को स्थापित वन धन विकास केन्द्रों के माध्यम से प्रसंस्करण किया जा रहा है। वर्ष 2020-21 में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा क्रय की गई इमली को वन धन विकास केन्द्रों में आटी इमली से फूल इमली बनाने का कार्य किया गया। इनमें 31 जनवरी 2021 तक कुल 39 हजार 389 क्विंटल आटी इमली का प्रसंस्करण किया गया, जिससे 4555 क्विंटल फूल इमली और 3134 क्विंटल इमली बीज प्राप्त किया गया। उक्त प्रसंस्करण कार्य में हितग्राहियों को लगभग 10 हजार 174 मानव दिवस का कार्य प्रदाय करते हुए अब तक 2 करोड़ 30 लाख रूपए का भुगतान कर दिया गया है। इनमें जगदलपुर, नारायणपुर, धरमजयगढ़, कटघोरा, पूर्व भानूप्रतापुर तथा दक्षिण कोण्डागांव वनमंडल के अंतर्गत आटी इमली से फूल इमली का प्रसंस्करण से लाभान्वित वनवासी संग्राहक शामिल हैं।
राज्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर वनवासियों के जीवन-स्तर को ऊंचा उठाया जा रहा है। इस कड़ी में राज्य में वनवासियों को लघु वनोपजों के संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण का लाभ दिलाया जा रहा है। इनमें वनवासी संग्राहक राज्य में आटी इमली के संग्रहण तथा आटी इमली के प्रसंस्करण से फूल इमली और इमली बीज की बिक्री कर वर्षभर अधिकाधिक आय के सृजन में जुटे हुए हैं। इस तरह वनवासी संग्राहकों को केवल एक इमली के वनोपज से ही तीन अलग-अलग रूपों में उसके संग्रहण, प्रसंस्करण और बीज के विक्रय का भरपूर मुनाफा मिलने लगा है। प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री संजय शुक्ला ने बताया कि राज्य में वर्तमान में एम.एस.पी. पर 52 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है, इनमें लघु वनोपज इमली भी शामिल है।

बदमाश ने प्यार का झांसा देकर वाट्सएप कॉल के जरिए बनाया अश्लील वीडियो, फिर करने लगा था ब्लैकमेल… अब गया जेल
गरियाबंद एनकाउंटर : अमित शाह ने थपथपाई जवानों की पीठ, सीएम साय ने कहा- नक्सलवाद की जड़ें हुई कमजोर
आईटीपीबी ने बरामद कर नष्ट किए 15 और पांच किलो के दो आईईडी
CG Cabinet News: मंत्रियों के नामों पर सस्पेंस, दिल्ली से लौटे सीएम ने कहा- नए चेहरों को मिलेगी जगह
मंदिर के नाम पर नोटिस जारी करना गलत कृत्य, तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Road Safety World Series Cricket Tournament रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट…. बिना मास्क ना प्रवेश कर सकेंगे और ना ही मैच देख सकेंगे दर्शक
Next Article India takes another step in missile testing गृहमंत्री ने मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?