ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रद्द ट्रेनों से बढ़ी परेशानी : 13 को कांग्रेस करेगी रेल रोको आंदोलन, इधर रेलवे का दावा कोरोना काल से बंद सभी ट्रेनें पटरी पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

रद्द ट्रेनों से बढ़ी परेशानी : 13 को कांग्रेस करेगी रेल रोको आंदोलन, इधर रेलवे का दावा कोरोना काल से बंद सभी ट्रेनें पटरी पर

By Mohan Rao
Published: September 10, 2023
Share
रेलवे, Railway
SHARE

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तहत लगातार रद्द हो रही ट्रेनों के कारण परेशानी बढ़ गई है। इस वजह से आम लोगों के साथ ही व्यापारी वर्ग भी परेशान है। कभी भी अचानक लोकल से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है। लगातार बढ़ती परेशानी को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार और रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी 13 सितंबर को रेल रोको आंदोलन करेगी। इधर रेलवे का दावा है कि कोरोना काल से बंद सभी ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेलवे सुविधा को समाप्त करने का साजिश रच रही है। बिना कोई कारण बताएं बिना किसी ठोस वजह के यात्री ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया जाता है। महीनों पहले यात्रा की योजना बनाकर रिजर्वेशन कराने वाले लोगों की परेशानी से रेलवे को और केंद्र सरकार कोई मतलब नहीं रहता। रेलवे यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती है। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी और निरस्त को लेकर कैट सीजी चैप्टर का एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर रेल मंडल के अफसरों से मिला।

रेलवे का दावा पटरी पर लौटी सभी ट्रेनें
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से बताया कि सभी यात्री गाड़ियों का नियमित परिचालन अपने निर्धारित समयानुसार किया जा रहा है। कोरोनाकाल के दौरान बंद किए गए सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है । इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा एवं मांग को देखते हुए गत वित्तीय से अब तक विभिन्न स्टेशनों में अलग-अलग ट्रेनों के 53 ठहराव दिये गए, जिनमें छोटे-छोटे स्टेशन भी शामिल है । रेल यात्रियों को अधिकाधिक कनफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं इस वर्ष के अप्रैल माह से अब तक विभिन्न ट्रेनों में 78 स्थायी रूप से लगाया गया । साथ ही भीड़भाड़, त्योहारों एवं छुट्टियों में 2550 अस्थायी अतिरिक्त कोच लगाए गए ।

1 प्रतिशत से भी कम ट्रेनें कैंसिल
इसी प्रकार इस वर्ष के अप्रैल से सितंबर महीने तक रेल विकास कार्यों (नॉन-इंटरलाकिंग) के दौरान प्रतिदिन चलने वाली औसत यात्री गाड़ियों में से महज 1 प्रतिशत से भी कम को कैंसिल किया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में प्रतिदिन औसत 247 मेल व एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन किया जाता है। इन 6 महीनों में 35 दिनों के कार्य के दौरान कुल 28 ट्रेनों को कैंसिल किया गया, जो कि प्रतिदिन चलने वाली गाड़ियों का माज 1 प्रतिशत से भी कम है। अभी हाल ही में सक्ती यार्ड में किए जा रहे कार्य के दौरान रद्द किए गए 7 ट्रेनों को रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रेलवे द्वारा पुनः परिचालित किया गया।

डेवलपमेंट वर्क के कारण कुछ ट्रेनें होती हैं प्रभावित
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में तेजी से नई रेल लाइन, दोहरीकरण, तिहरीकरण एवं चौथी लाइन के कार्य किए जा रहे है । इन निर्माण कार्यों में केवल नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के ही दौरान आवश्यकता होने पर ही कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द, मार्ग परिवर्तित या पुनर्निर्धारित कर कार्य को पूर्ण किया जाता है । वित्तीय वर्ष 2023-24 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल विकास कार्यों (नॉन-इंटरलाकिंग) के दौरान अप्रैल माह में दुर्ग-भिलाई एवं एच केबिन, स्टेशनों में कुल 6 दिनों के कार्य में प्रतिदिन चलने वाली औसत ट्रेनों में से केवल 0.06 प्रतिशत ट्रेनों को कैंसिल किया गया। इसी प्रकार मई माह में रायपुर एवं आरवीएच स्टेशनों के मध्य 2 दिनों के कार्य में प्रतिदिन चलने वाली औसत ट्रेनों में से केवल 0.23 प्रतिशत, जून माह में झारीडीह स्टेशन यार्ड में  2 दिनों के कार्य में प्रतिदिन चलने वाली औसत ट्रेनों में से केवल 0.09 प्रतिशत, जुलाई माह में नैला, गुदमा एवं कांप्टी स्टेशनों में 10 दिनों के कार्य में प्रतिदिन चलने वाली औसत ट्रेनों में से केवल 0.47 प्रतिशत, अगस्त माह में सक्ती एवं जी केबिन स्टेशनों में 6 दिनों के कार्य में प्रतिदिन चलने वाली औसत ट्रेनों में से केवल 0.49 प्रतिशत, सितंबर माह में बधवावारा व कुम्हारी एवं भिलाई स्टेशनों में 9 दिनों के कार्य में केवल 2.23 प्रतिशत ट्रेनों को रद्द किया गया। भविष्य की जरूरतों के लिए बुनियादी संरचना और क्षमता वृद्धि कार्य अत्यावश्यक है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का हमेशा ही प्रयास रहता है कि इन कार्यों के दौरान आवश्यकता पड़ने पर ही कम से कम ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो।

राहुल के स्वस्थ होकर अस्पताल के डिस्चार्ज होने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की
प्रगति यात्रा में विधायक देवेन्द्र ने दी कई सौगतें, पीपलेश्वर मंदिर के पास लगेगा वाटर एटीएम, दो जगह बनेंगे डोमशेड
सितंबर के बाद भी लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज? सरकार कर रही विचार, स्टॉक देखकर इस महीने अंतिम फैसला
Breaking News : सीएम साय से भोरमदेव में कावंड़ियों पर की पुष्पवर्षा, हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल
बीजापुर में पशु तस्कर दबोचे गए, 171 मवेशी बरामद… जंगल के रास्ते ले जा रहे थे तेलंगाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत-पाक मैच पर बारिश का साया, लीग राउंड में भी धुल गया था मैच… जानिए आज कोलंबो में कैसा है मौसम का हाल
Next Article तूफानी रफ्तार से आ रहा प्री-मानसून, जल्द बदलेगा मौसम छत्तीसगढ़ में विक्षोभ सक्रिय, झमाझम बारिश के आसार, कुछ इलाकों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?