ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

By Mohan Rao
Published: November 26, 2026
Share
SHARE

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में  गुरूवार जिला खनिज न्यास (DMF) की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत डीएमएफ फंड के उपयोग, विकास कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने स्थानीय जरूरतों के सर्वेक्षण, योजनाओं की मैपिंग और परिणाम आधारित क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि डीएमएफ फंड का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया जाए। इसके लिए स्थानीय आवश्यकताओं का सर्वेक्षण कर तीन वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिसमें गांवों की जरूरतों, उपलब्ध सुविधाओं, अधोसंरचना और प्रस्तावित कार्यों का स्पष्ट विवरण हो। उन्होंने राज्य बजट की योजनाओं और डीएमएफ के कार्यों की मैपिंग व तुलनात्मक समीक्षा करने को कहा, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और कार्यों का दोहराव न हो। साथ ही प्रत्येक जिले में यह आकलन करने को कहा गया कि कौन से गांव बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त हो चुके हैं और किन गांवों में विकास कार्यों की जरूरत है।

ग्राम सभाओं में जानकारी, गुणात्मक आकलन और पारदर्शिता

बैठक में पिछली एक्शन टेकन रिपोर्ट, एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों में फंड वितरण, अंतर-जिला वितरण के लिए खदानों की सूची व साझा व्यवस्था, वार्षिक ऑडिट, पीएमयू तैनाती और सोशल ऑडिट पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष के अंत में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर डीएमएफ कार्यों व व्यय की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला-बाल कल्याण, वृद्धजन व दिव्यांगजन कल्याण, कौशल विकास, स्वच्छता, पशुपालन और कृषि क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए केवल वित्तीय खर्च के बजाय जमीनी लाभ और जीवन स्तर पर प्रभाव के गुणात्मक विश्लेषण पर बल दिया।

सीजी डीएमएफ पोर्टल 2.0 के लिए लगेंगे क्यूआर कोड

पारदर्शिता बढ़ाने और सीजी डीएमएफ पोर्टल 2.0 के प्रचार-प्रसार के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों और सामुदायिक भवनों जैसी सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए गए। इन्हें स्कैन कर नागरिक संबंधित परिसंपत्ति और पोर्टल के जरिए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रमुख सचिव डॉ. रोहित यादव एवं डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव खनिज साधन विभाग श्री पी. दयानंद, श्री एस. प्रकाश, श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, डॉ. सारांश मित्तर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कोरोना के बीच बर्ड फ्लू का खतरा: राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाद हिमाचल में 1000 पक्षियों की मौत
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया सीमार्ट का शुभारंभ, एसएचजी की महिलाओं द्वारा बनाई गई सामग्री का ब्रांड बनने का सपना हुआ पूरा
लौंग की चाय: मसूड़ों और दांतों से जुड़ीं कई समस्याओं को दूर भगाए
राष्ट्रीय शिक्षा समागम में शिक्षाविदों ने कोरोना काल की सीख और प्रभावी शिक्षण के लिए सुधारों पर की चर्चा…. दिए महत्वपूर्ण सुझाव
लूट के आरोपी की अस्पताल में मौत, पुलिस व जेल प्रशासन पर लगा मारपीट का आरोप…. सीएसपी ने जारी किया बयान… जानिए क्या कहा?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार की पहल : 40 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच होगी अनिवार्य, नियोक्ता उठाएंगे खर्च

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?