ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रायमरी के बच्चे अब कहानियों से पढ़ेंगे…. प्रत्येक स्तर पर 20 से 30 कहानियों की पुस्तक उपलब्ध होगी…. कहानियों को पढऩे के साथ सुन भी सकेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

प्रायमरी के बच्चे अब कहानियों से पढ़ेंगे…. प्रत्येक स्तर पर 20 से 30 कहानियों की पुस्तक उपलब्ध होगी…. कहानियों को पढऩे के साथ सुन भी सकेंगे

By @dmin
Published: September 27, 2021
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में सभी प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों में पठन कौशल विकसित करने के लिए अब शिक्षा विभाग एक नया प्रयोग करते हुए रोचक कहानियों का सहारा लेगा। कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक के बच्चों को अब रोचक कहानियां पढऩे को मिलेंगी। बच्चों से कक्षा में इसका पाठ भी कराया जाएगा, ताकि उनमें पढऩे के साथ-साथ वाक्यों को समझने की क्षमता विकसित हो। शिक्षा विभाग ने स्टोरीव्हीवर के साथ मिलकर फाउंडेशन लिटरेसी नामक कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इस कार्यक्रम की जानकारी वेबीनार के माध्यम से दी गई है, जो कि यू-ट्यूब में उपलब्ध है।

कार्यक्रम में कहानियों को कक्षा पहली के लिए स्तर-एक एवं दो, कक्षा दूसरी के लिए स्तर- तीन एवं चार, कक्षा तीसरी के लिए स्तर- पांच एवं छह में वर्गीकृत किया गया है। एक स्तर की कहानियों को समझकर एक साथ पढ़ सकने स्थिति में अगले स्तर पर आगे बढऩा होगा। प्रत्येक स्तर पर 20 से 30 कहानियों की पुस्तकें उपलब्ध होगी। बच्चों को इन कहानियों को सुनने का अवसर भी मिलेगा। बच्चे कहानियों में लिखे वाक्यों को आवाज में सुन सकेंगे और साथ-साथ पढऩे का अभ्यास भी कर सकेंगे। यह कार्य रीडएलोंग के माध्यम से हो सकेगा। प्रत्येक शब्द को चित्र के साथ हाईलाईट कर दिखाया एवं सुनाया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिले में कितने शिक्षक एवं पालक इस कार्यक्रम का लाभ ले रहे है, इसकी ट्रेकिंग की व्यवस्था की जा रही है। छह पुस्तकों का सेट पढऩे के बाद बच्चों की प्रगति की जांच के लिए प्रोग्रेस ट्रैकर भी उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम की श्रृखंला में कुल 180 कहानियां उपलब्ध करायी जाएंगी। प्रत्येक कहानी को कक्षा में सीखाने का अवसर देने के लिए शिक्षकों के लिए पाठ योजना एवं समझ की जांच के लिए वर्कशीट एवं प्रश्न आदि भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसे बच्चे कहानी पढऩे के साथ कर सकते है।

शिक्षकों को इन कहानियों को सीखाने के लिए निर्देश वीडियो के साथ पठन रणनीति पुस्तिका में उपलब्ध करवाई जा रही है। इसमें पढऩे के विभिन्न चरण जैसे- पढ़कर सुनाना, साझा पठन, मार्गदर्शन पठन एवं मुक्त पठन कर आधारित पोस्टर भी उपलब्ध करवाए जा रहे है। कक्षा में इन कहानियों को मोबाइल से छोटे-छोटे समूहों को दिखाने के बाद कहानियों को श्याम पट्ट पर लिखकर बच्चों को पढ़ाने का अभ्यास करवाया जा सकता है। शिक्षक हमेशा यह प्रयास करे कि सभी विद्यार्थी विभिन्न माध्यमों से इन कहानियों का अधिक से अधिक संख्या में समझ के साथ वाचन कर सके। इन पुस्तकों को शिक्षकों एवं पालकों के साथ व्हाट्अप या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया जा सकेगा।

कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए जिले के शिक्षकों को स्टोरीव्हीवर के वेबसाईट में अपना पंजीयन कराना होगा। इसके लिए लिंक ष्द्दह्यष्द्धशशद्य.द्बठ्ठ सीजीस्कूलडॉटइन में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके उपयोग की पूरी प्रक्रिया वीडियो के माध्यम से बतायी जाएगी। प्रत्येक कहानी को निपुण भारत के लिए निर्धारित लर्निंग आउटकम से मेप किया गया है। शिक्षक बच्चों को मोबाइल से इन कहानियों को पढऩे का अवसर दे सकते है।

खुर्सीपार वासियों को मिलेगी 3 नई सौगात…. विधायक देवेंद्र यादव की पहल से तीन वार्ड में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट
Asia Cup: फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 41 रन से हराया, कुलदीप को मिले चार विकेट
Shocking news : जिस लड़की की हत्या के जुर्म में सात साल से जेल में बंद है शख्स, वह निकली जिंदा… पुलिस भी हैरान
रिसर्च : जापान को पीछे छोड़ 2050 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत
कांग्रेसी नेता पहुंचे भाजपा नेताओं के निवास…. विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य को भेंट किया फूल…. जाने क्या है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article To fulfill the task of the collector, the officers of the corporation reached the ground कोरोना से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान देने के लिए निर्धारित प्रारूप में लिए जाएंगे आवेदन… निगम मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालयों में शुरू हुई प्रक्रिया
Next Article NEET SS 2021: सिलेबस में अंतिम समय में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, कहा- युवा डॉक्टरों को फुटबॉल न बनाएं

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?