ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपार वासियों को मिलेगी 3 नई सौगात…. विधायक देवेंद्र यादव की पहल से तीन वार्ड में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

खुर्सीपार वासियों को मिलेगी 3 नई सौगात…. विधायक देवेंद्र यादव की पहल से तीन वार्ड में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट

By @dmin
Published: February 11, 2021
Share
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्रवासियों को जल्द ही 3 और बड़ी सौगात मिलने वाली है। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार क्षेत्र के तीन वार्डों में तीन अलग-अलग बैडमिंटन कोर्ट बनाएं जाएंगे। सर्व सुविधा युक्त इस बैडमिटन कोर्ट में खिलाड़ी रात में भी अपने खेल का अभ्यास कर पाएंगे और प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा सकेंगी।
गौरतलब है कि खुर्सीपार क्षेत्र में कई भावी खिलाड़ी है। जो खेल में रूचि रखते है। कई बच्चे और युवाओं में खेल प्रतिभा है। लेकिन खुर्सीपार क्षेत्र में खेल सुविधा व खेल मैदान नहीं होने की वजह से इस क्षेत्र के खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते। खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने और उनके सपने साकार करने के लिए महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रयासरत है। विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार क्षेत्र में कई विकास कार्य कराएं है। खिलाडिय़ों के लिए बेहतर खेल सुविधा और खेल शिक्षा की व्यवस्था करा रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव ने नई पहल की और खुर्सीपार क्षेत्र के तीन वार्ड 29 उडिय़ा स्कूल ग्राउंड के पास बापू नगर, वार्ड 30 बाल मंदिर ग्राउंड के पास बालाजी नगर खुर्सीपार औैर वार्ड 36एनपीआर के समीप बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए विधायक श्री यादव ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने स्वीकृति दे दी है और जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।
60 लाख 1904 रुपए की लागत से बनेंगे
शासन ने बैडमिंटन कोर्ट बनाने स्वीकृति दे दी है। प्रत्येक बैडमिंटन कोर्ट 19 लाख निन्यानवे हजार नौ सौ चौरासी रुपए की लागत से बनाया जाएगा। मतलब तीनों बैडमिंटन कोर्ट को बनाने के लिए शासन ने करीब 60 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी है। अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होना है।
रात में ही खेल सकेंगे
बैडमिंटन कोर्ट में सभी जरूरी सुविधाएं होंगी। जैसे एलईडी लाइट लगेगी। एस्ट्रोटर्फ भी होगा। इससे खिलाडिय़ों को अपनी खेल प्रतिभा को तरासने में सुविधा मिलेगी साथ ही रात में भी खेल का अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही कई खेल प्रतियोगिता करानी होगी तो रात में भी खेल हो सकेंगे।
जनता की सेवा हमारा धर्म
जनता की सेवा ही हमारा धर्म है। जनता की मांग के अनुसार हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि लोगों को सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं, इनफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा सकें। साथ ही हमें हमारे देश व शहर के भविष्य युवा व बच्चों के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इनके लिए जरूरी खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण के लिए बेहतर कोच उपलब्ध करा रहे हैं। ताकि हमारें बच्चे किसी कारण से पीछे न हो और वे अपने लक्ष्य को पा सकें। इसीलिए हमने खुर्सीपार के तीन वार्ड में बैडमिनटर कोर्ट बनाने का फैसला किया है। जिस पर शासन ने स्वीकृति दे दी है औैर जल्द ही काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

वन प्रबंधन समितियों के साथ बैठकों का दौर जारी
चिटफंडः सीएम बघेल ने इस जिले के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि की वापस…
CG Accident : कार चालक ने तीन बाइक सवारों को मारी ठोकर, तीन की मौत… नशे में था कार चालक
मिशन के सड़क सीमेंटीकरण कार्य में लापरवाही की शिकायत… विधायक वोरा ने गुणवत्ता की जांच के लिए अधिकारी को सौंपा कांक्रीट का सैंपल
बिग ब्रेकिंग: दो दर्जन निरीक्षकों सहित उपनिरीक्षकों का तबदला, निरीक्षक मोनिका पाण्डेय की दुर्ग वापसी ….. देखें सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article SAIL-BSP is changing the condition of Rowghat…. Free nursing सेल-बीएसपी बदल रहा है रावघाट की दशा…. बीएसपी के निशुल्क नर्सिंग शिक्षा से बदली वनांचल बालाओं की दिशा
Next Article Congress hunches in support of farmers: Padayatra organized against किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने भरी हुंकार: केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ निकाली पदयात्रा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?