ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: परिजनों को सौंपा कोरोना पीड़ित शव, घर के कई लोग संक्रमित, अस्पताल पर केस दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

परिजनों को सौंपा कोरोना पीड़ित शव, घर के कई लोग संक्रमित, अस्पताल पर केस दर्ज

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते हुई मौत के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए सोनीपत ले गए तो वहां उसके संपर्क में आने से कई लोग संक्रमित हो गए। अस्पताल की इस लापरवाही के चलते दिल्ली पुलिस ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ महामारी एक्ट और आईपीसी एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने अस्पताल प्रशासन को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। दिल्ली पुलिस का कहना हैं कि मामले में लापरवाही सामने आने के बाद स्थानीय एसडीएम ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई थी। पुलिस की रिपोर्ट पढ़ने के बाद स्थानीय एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने एसडीएम के आदेश के बाद केस दर्ज कर जांच को शुरू कर दी है।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अगले आदेश तक दिल्ली में बिना चेहरा ढके निकलना अपराध की श्रेणी में आएगा। यह आदेश दिल्ली के सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा। सरकारी बैठकों में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों को भी मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य कारण हो या कोई भी अन्य कारण बिना मास्क पहने कोई व्यक्ति दिल्ली में नहीं निकल सकेगा। मुख्य सचिव विजय देव ने कहा, कुछ दिनों के लिए इस प्रकार के कड़े फैसले लेने की जरूरत है, ताकि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोका जा सके। मालूम हो कि दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण 3 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 51 नए मामलों की पुष्टि हुई जिसके साथ संक्रमित लोगों की संख्या 720 पर पहुंच गई। दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना हैं कि संक्रमित लोगों में से 430 लोग निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शहर में संक्रमितों की संख्या 669 और मृतकों की संख्या नौ थी।

मछली प्रोसेसिंग यूनिट में हादसा, दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत
पीएम की सुरक्षा में चूक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने गठित की पांच सदस्यीय कमेटी, जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में होगी जांच
उद्धव ठाकरे को फिर एक और झटका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम का शिवसेना से इस्तीफा
कांग्रेस नेता ने नई शिक्षा नीति का किया समर्थन, राहुल से माफी मांगते हुए कहा- मैं रोबोट नहीं
नाराज पति आंगन में सो रहा था अकेला, आधी रात पत्नी का बदला मूड, चुपचाप आई पास और फिर कर दी…..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, छत्तीसगढ़ और राज्य के बाहर 84 हजार श्रमिकों को मिली राहत
Next Article लॉकडाउन के दौरान भी बनाए जा रहे हैं राशन कार्ड

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?