रायपुर। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष हेमंत तिवारी गुरुवार को छत्तीसगढ प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में उपस्थिति होकर मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में संचालित 20 योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी। इस दौरान छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल एवं सचिव सविता मिश्रा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप मंडल में श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को जानकारी उन्होंने इसकी सराहना की।

अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने बताया कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से श्रमिक और उससे आश्रित परिवार के साथ साथ बच्चों की शिक्षा के स्तर में सुधार हो रहा है। इसके लिए हर राज्य के साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रयास और नवाचार किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माननीय अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्रम विभाग के द्वारा संचालित 25 योजनाओं में दिए जा रहे हितलाभ राशि तथा पंजीयन की प्रक्रिया राज्य में किये जा रहे योजना के क्रियान्वयन प्रयासों को देखने, समझने के लिए राज्य का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में निर्माण श्रमिकों के जीवन को बेहतर और रोजगार मूलक बनाने के लिए संचालित योजनाओं से श्रमिकों के बच्चों के शिक्षण पर किये जा रहे कार्य सराहनीय है। राज्य द्वारा तैयार किया गया श्रमेव जयते मोबाईल एप्प पर हो रहे पंजीयन व योजना आवेदन कार्य अनुकरणीय है। इसी प्रकार के श्रमिकों के कार्यस्थल चावड़ी पर संचालित शहीद वीरनारायण सिहं श्रम अन्न सहायता योजना के तहत् जिले में श्रमिकों को राशि रु 5/- में पौष्टिक भरपेट गर्म भोजन की पहल को हेमंत तिवारी अध्यक्ष बीओसी मध्यप्रदेश द्वारा साधुवाद दिया गया है।
हेमंत तिवारी द्वारा महिला श्रमिक के रोजगार मूलक संचालित निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना अनुदान राशि 1,00,000 रुपए,सिलिकोसिस बीमारी से पीडित निर्माण श्रमिकों के लिये आर्थिक सहायता एवं पुर्नवास सहायता योजना में पीडित श्रमिक को 3,00,000 रुपए, नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में देय राशि 20,000 रुपए तथा मिनीमाता महतारी जतन योजना 20,000 रुपए राशि को मध्यप्रदेश राज्य में श्रमिक हित में शुरू करने की बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र प्रारंभ करने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का बड़ा अंचल श्रमिकों का ग्रामीण और शहरीय क्षेत्रों में निवासरत है। इस कारण राज्य में श्रमिक हित में संचालित 25 जनकल्याणकारी योजनांए प्रारंभ कर सराहनीय कार्य करने पर छत्तीसगढ शासन का आभार व्यक्त किया गया है। इस अवसर पर लेखाधिकारी भीष्म सोनी, सहायक श्रम पदाधिकारी आरएस राजपूत एवं सहायक श्रमायुक्त कार्यालय रायपुर तथा मंडल कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।




