ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने IIT भिलाई के 7 स्टूडेंट्स को दिया गोल्ड-मेडल, 396 स्टूडेंट्स को मिली डिग्री
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने IIT भिलाई के 7 स्टूडेंट्स को दिया गोल्ड-मेडल, 396 स्टूडेंट्स को मिली डिग्री

By Mohan Rao Published October 26, 2024
Share
आईआईटी भिलाई का दीक्षांत समारोह
SHARE

हैलीपैड पर राज्यपाल रमेन डेका व सीएम विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

भिलाई। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आईआईटी भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए दीक्षांत समारोह सात छात्रों को गोल्ड मेडल दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2023 के बीटेक स्टूडेंट शाश्वत जायसवाल, मधुर भट्ट, सत्यविक्रम प्रताप सिंह, अंजना कानन और साल 2024 बीटेक स्टूडेंट नोमान आलम खेरानी, यश टेकचंदानी, सिदाग्राम रोहित, विधि मित्तल को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। आईआईटी भिलाई के तीसरे व चौथे दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। इसमें 2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल हैं। वहीं 2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल हैं।

इससे पहले राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु  आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल होने हेलीकॉप्टर से  भिलाई पहुचीं। आईआईटी भिलाई परिसर में हेलीपैड बनाया गया जहां राष्ट्रपति का चॉपर उतरा। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीपैड पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर किया गया। इस दौरान आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रो राजीव प्रकाश सहित सभी प्राध्यापक व स्टूडेंट उपस्थित रहे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीक्षा पूरी करने वाले सभी स्टूडेंट़्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि आईआईटी भिलाई के तीसरे व चौथे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होने आईं।

पीएम मोदी ने 2018 में किया था आईआईटी भिलाई का शीलान्यास
सीएम साय ने कहा कि आईआईटी भिलाई का शीलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 जून 2018 को किया था। इसके लगभग 6 वर्ष बाद पीएम मोदी ने ही 20 फरवरी 2024 को आईआईटी भिलाई के कैंपस का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने आईआईटी भिलाई की नींव के साथ की छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य की भी नींव रखी। यह समय तकनीक का समय है और जहां तकनीक होगी वहां विकास होगा। सीएम साय ने कहा कि हम विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। प्रदेश में आईआईटी भिलाई, एनआईटी रायपुर सहित कई उच्च शिक्षण संस्थान हैं जो छात्रों का भविष्य बना रहे हैं।

राष्ट्रपति ने दी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि आईआईटी भिलाई में पहुंचकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। उन्होंने मंच से आईआईटी भिलाई के उपाधी प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकमनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए आप सभी ने अथक प्रयास किया है और इसके आप के माता पिता साथ खड़े रहे। यह केवल आप सभी की सफलता नहीं बल्कि आप के माता पिता की भी सफलता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी अभिभावकों को भी मंच से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आईआईटी भिलाई के सभी प्राध्यापकों को भी बधाई दी।

भिलाई में शिक्षा प्राप्त करना आप सभी का सौभाग्य
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि आज का दिन आप सभी छात्र छात्राओं के लिए विशेष दिन है। आप सभी यहां से एक जिम्मेदार व शिक्षित व्यक्ति बनकर बाहर निकलेंगे। इस दौरान आप लोगों को अपने दोस्तों से दूर जाने का दुख जरूर होगा लेकिन साथ ही इस बात की खुशी होगी कि आपने यहां कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि आप सभी बड़े सौभाग्य शाली हैं कि आपकों भिलाई में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। भिलाई शहर भारत देश का एक औद्योगिक शहर है। यहां भिलाई स्टील प्लांट जैसा विश्व प्रसिद्ध संयंत्र है। यह शिक्षा नगरी और स्वतंत्रता के समय से ही भारत के विकास में भिलाई का विशेष योगदान रहा है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न है आईआईटी भिलाई
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आईआईटी भिलाई के इस परिसर में यह पहला दीक्षांत समारोह है। इससे पहले रायपुर में आस्थाई परिसर में इसका संचालन  हो रहा था। आईआईटी भिलाई का यह परिसर अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न है। इसके निर्माण में प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल किया गया। परिसर को ऐसा बनाया गया ताकि पेड़ों को ज्यादा काटा नहीं जा सके। आईआईटी भिलाई में 8 वर्षों से छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं औ इस दौरान काफी कुछ सीखा भी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने अंत में सभी गोल्ड मेडलिस्ट व उपाधी ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao October 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 14 # 26 October 2024
Next Article भिलाई में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सुरक्षित व्यवस्था के लिए विधायक रिकेश ने प्रशासनिक और पुलिस टीम को दी बधाई

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?