ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भोपाल में भिलाई के चित्रकार ललित दुबे का प्रेजेंटेशन, राम-राम शब्दों से बनी चित्रकारी ने किया आकर्षित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भोपाल में भिलाई के चित्रकार ललित दुबे का प्रेजेंटेशन, राम-राम शब्दों से बनी चित्रकारी ने किया आकर्षित

By Mohan Rao
Published: March 16, 2024
Share
भोपाल में भिलाई के चित्रकार ललित दुबे का प्रेजेंटेशन, राम-राम शब्दों से बनी चित्रकारी ने किया आकर्षित
SHARE

भिलाई। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित द्वितीय अंतराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में भिलाई छत्तीसगढ़ के चित्रकार ललित दुबे की कलाकृति आकर्षण का केन्द्र रही। ललित दुबे ने राम-राम शब्दों को जोड़कर ऐसी शानदार कलाकृति बनाई जिसे देखने वालों ने जमकर सराहा। भोपाल में यह कार्यक्रम तुलसी मानस प्रतिष्ठान और रामायण केन्द्र भोपाल द्वारा मानस भवन भोपाल में किया गया। प्रर्दशनी का उद्घाटन पूर्व सांसद रघुनन्दन शर्मा, एमपी के कैबिनेट मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी व इंडोनेशिया से आए अजित सिंह चौहान द्वारा किया गया।

इस पप्रर्दशनी में दक्षिण एशियाई देशों कम्बोडिया, म्यांमार, लाओस, इंडोनेशिया के दुर्लभ मंदिरों के चित्र प्रदर्शन के लिए लगाए गए। अलग अलग देशों की कलाकृतियों के बीच भिलाई के ललित दुबे द्वारा राम-राम शब्दों से बनी चित्रकला विशेष आर्कषण का केन्द्र रही। सामान्यतः चित्रकला रंग एवं ब्रस से बनाया जाता है किन्तु ललित दुबे द्वारा बनाई गई चित्रकला शैली से हटकर है। रंगीन पेन से ड्राइंग शीट पर राम-राम लिखते जाते है और कलाकृति बनती जाती है। एक नजर में पेंटिग सामान्य लगता है किन्तु गौर से देखने पर अत्यंत छोटे शब्दों से राम-राम लिखा नजर आता है।

चित्रकला में रंगों में, रेखाओं में राम ही राम नजर आता है। प्रर्दशनी में 3 X 2 फिट के ड्राइंग शीट साइज का विभिन्न देवी-देवताओं का तांत्रिक यंत्र, मार्डन एवं पारम्पारिक शैली के राम-राम शब्दों से 25 चित्र लगाये गये। इनके मुख्य आर्कषण का केन्द्र 35 फिट लम्बे ड्राइंग शीट पर राम-राम लिखकर रामायण के मुख्य प्रसंगों का जिससे राम जन्म से राम दरबार तक का चित्रण अत्यंत दुर्लभ कृति के रूप में सामने आई। इस कलाकृति में करोड़ों बार राम-राम लिखकर रामायण बनाया गया है।

रामायण कृति के लिए चित्रकला को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में सबसे लंबी टाइपोग्राफ़िक पेंटिंग (Longest Typographic Painting) के नाम से दर्ज किया गया है। ललित दुबे को चित्रकला एवं मूर्तिकला, समाज सेवा में राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। ललित दुबे के पेंटिग प्रर्दशनी में डॉ. राजेश श्रीवास्तव निर्देशक रामायण केन्द्र भोपाल, डॉ. आरजी सोनी सेवानिवृत्त अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक मध्य प्रदेश  एवं लेखक राम वनगमन पथ पुनरावलोकन शोध ग्रंथ, कमेश जैमिनी वरिष्ठ छायाकार एवं उपाध्यक्ष पं. राम किंकर उपाध्याय शोध केन्द्र सत्येन्द्र शर्मा भिलाई का विशेष सहयोग रहा।

यूपीएससी के टॉपर्स ने स्टूडेंट्स को बताए टिप्स, रायपुर के ‘टॉपर्स टॉक’ में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दूर की अपनी शंका
जम्मू अटैक: सड़कों पर नहीं बनते ड्रोन, सेना के वरिष्ठ अधिकारी बोले- पाकिस्तान और लश्कर का हो सकता है हाथ
40 लाख से जर्जर सड़को का डामरीकरण शुरु, शहरी क्षेत्र के अनेकों सड़कों का होगा संधारण : वोरा
जल जगार महा उत्सव में जल सभा : विधानसभा अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री, मंत्री ,नेता प्रतिपक्ष की निभाई भूमिका
बढ़ेगी देश की समुद्री ताकत: कल नौसेना के बेड़े में शामिल होगा आईएनएस विशाखापत्तनम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांकेर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ : एक नक्सली ढेर, स्टेनगन सहित विस्फोटक बरामद
Next Article आचार संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण का काम शुरू, निगम ने हटाए बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?