ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक, भव्यता से संपन्न कराने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: मंत्री राजेश अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक, भव्यता से संपन्न कराने दिए निर्देश

By Mohan Rao
Published: January 17, 2026
Share
SHARE

रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में राजिम कुम्भ (कल्प) मेला-2026 के तैयारियों की गहन समीक्षा की। मंत्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा, आवागमन, पार्किंग, बिजली और लाइटिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मेला क्षेत्र के प्रवेश मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय और चिकित्सा शिविर समय पर तैयार करने के आदेश दिए।

भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा के लिए विस्तृत प्लान बनाने को कहा। मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती प्रभावी बनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, मोबाइल मेडिकल यूनिट और प्राथमिक उपचार केंद्र उपलब्ध कराने निर्देशित किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने 1 से 15 फरवरी तक गरियाबंद जिले के त्रिवेणी संगम पर लगने वाले इस विशाल धार्मिक आयोजन को पूर्ण गरिमा, दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए।

मंत्री अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को समय पर और पारदर्शी तरीके से हर व्यवस्था पूरी करने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लाखों श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, जल प्रबंधन, सड़कें, पार्किंग, बसें, संतों के लिए विश्राम गृह, कांवड़ियों के शेड, चिकित्सा केंद्र, भोजन व्यवस्था, दाल-भात केन्द्र, पेयजल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति संगीत, लोकनृत्य, अखाड़ा जुलूस और मीना बाजार जैसी सभी सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला-2026 को हम गरिमा, दिव्यता और भव्यता के साथ संपन्न करेंगे। सभी विभाग समयसीमा में अपने काम पूरे करें। श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिले, यही हमारा लक्ष्य है। यह मेला छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाई देगा। बैठक में रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर गरियाबंद बीएस उइके, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रताप चंद्र पारख, सीएचएमओ हेल्थ गरियाबंद, एसडीएम गरियाबंद एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

दगाबाज बॉयफ्रेंड : खेत के मचान पर युवती को बंधक बनाकर अपने तीन दोस्तों के साथ किया गैंगरेप… आरोपी गिरफ्तार
कोविड-19 की महामारी में संयंत्र का वेब-मीटिंग व वेबिनार पर जोर: बीएसपी दूरसंचार विभाग कर रहा सराहनीय कार्य
Shocking news : चॉकलेट खाने के दौरान आठ साल के बच्चे की मौत… जानिए क्या थी वजह
छत्तीसगढ़ के 900 मतदान केन्द्र महिलाओं के जिम्मे, हर विधान सभा में बनेंगे 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र
संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान को दो टूक जवाब- कश्मीर नहीं, आतंकवाद खत्म करने पर दे ध्यान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में दर्दनाक हादसा : दशगात्र से लौट रहे बाइक सवार हाइवा की चपेट में आए, दो की मौत
Next Article रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष सुविधा… निःशुल्क चलेंगी बसें

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?