ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में बागेश्वर धाम सरकार की ‘श्री हनुमंत कथा’ की तैयारियां तेज, कार्यक्रम संचालन के लिए गुढ़ियारी में खुला कार्यालय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर में बागेश्वर धाम सरकार की ‘श्री हनुमंत कथा’ की तैयारियां तेज, कार्यक्रम संचालन के लिए गुढ़ियारी में खुला कार्यालय

By Mohan Rao
Published: September 15, 2025
Share
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आस्था और कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शहर के गुढ़ियारी इलाके में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्म शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे। इस दरबार में बाबा बागेश्वर हनुमंत कथा सुनाएंगे. इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार 4 अक्टूबर से शुरू होगा और यह 8 अक्टूबर तक चलेगा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमंत कथा के लिए आयोजकों की तरफ से तैयारी की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें लाखों लोगों की भीड़ जुटेगी।

समाज सेवी चंदन-बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में ‘स्व. पुरषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन’ के तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। तैयारियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 14 सितंबर को कार्यक्रम कार्यालय का पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ किया गया। मुख्य आयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यालय आयोजन की सभी व्यवस्थाओं का केंद्र बिंदु होगा। यहां से पंडाल, भंडारा, सुरक्षा, यातायात और लाखों भक्तों के बैठने जैसी व्यवस्थाओं का संचालन और समन्वय किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में सर्व समाज के प्रतिनिधि, वरिष्ठजन और भक्तगण उपस्थित रहे।

कार्यालय का उद्घाटन

व्यवस्थाओं को लेकर हुई मीटिंग
कार्यालय उद्घाटन के बाद आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत बैठक हुई. बैठक में पंडाल निर्माण, भोजन (भंडारा), जल, सुरक्षा, यातायात और बैठने जैसी सुविधाओं पर चर्चा की गई। सभी सेवादारों को उनकी योग्यतानुसार जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि आयोजन में किसी तरह की कोई कमी न हो सके। आयोजक बसंत अग्रवाल का कहना है कि यह हम सभी छत्तीसगढ़वासियों का परम सौभाग्य है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रायपुर आ रहे हैं। उनका आगमन प्रदेश के लिए किसी आध्यात्मिक महोत्सव से कम नहीं है। हमारा संकल्प है कि कथा सुनने के लिए आने वाले प्रत्येक भक्त को सहज, सुरक्षित और दिव्य अनुभव प्राप्त हो।

समाज के सभी वर्गों का मिल रहा समर्थन
बसंत अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। अब आयोजन की तैयारियां तेज हो गई है। कार्यालय का शुभारंभ होने से हमें कई तरह की सहूलियत हो गई है। शुभारंभ अवसर पर महेश शर्मा, विनोद अग्रवाल, श्रवण शर्मा, वीरेंद्र पारख, डॉ. विकाश अग्रवाल, हेमंत साहू, आजाद गुर्जर, रमेश बंसल, पुष्पेंद्र उपाध्याय, जगदेव अग्रवाल, सतनारायण स्वामी, मोहन उपरकार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

फिर जा सकती है हजारों कर्मियों की नौकरी, ट्विटर के बाद अब मेटा में बड़े पैमाने पर छंटनी
दुर्ग से अयोध्या के लिए रवाना हुई पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा स्टेशन
Breaking News : विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों का हमला,  नुक्कड़ सभा से लौटते समय फायरिंग
आंगनबाड़ी केंद्रों की बदली तस्वीर खेलते-खिलखिलाते नन्हे कदमों से संवर रहा भविष्य
लंबित राजस्व मामलों पर मुख्यमंत्री साय सख्त, बैठक में बोले- नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’, कलेक्टर व संभागायुक्ताें को निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल के प्राचार्य ने निजी स्कूलों को बेचे फर्निचर, डीईओ से शासन को भेजा प्रचार्य के निलंबन का प्रस्ताव
Next Article बीएसएफ जवानों की मौजूदगी में कांकेर के कुर्रेनार में हुआ वृहद पौधरोपण, लोगों में दिखा उत्साह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?