ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ जवानों की मौजूदगी में कांकेर के कुर्रेनार में हुआ वृहद पौधरोपण, लोगों में दिखा उत्साह
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedKanker

बीएसएफ जवानों की मौजूदगी में कांकेर के कुर्रेनार में हुआ वृहद पौधरोपण, लोगों में दिखा उत्साह

By Mohan Rao Published September 15, 2025
Share
बीएसएफ के जवानों के नेतृत्व में वृहद पौधरोपण
SHARE

भिलाई/कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीओबी कुर्रेनार, 94 बटालियन बीएसएफ के जवानों ने रविवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कमांडेंट, 94 बटालियन बीएसएफ के मार्गदर्शन में सामूहिक पौधरोपण अभियान 2025 का कुर्रेनार केकुदालनाला के जलग्रहण क्षेत्रों में किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व  सत्येन्द्र मोहन ने लगभग 50 बीएसएफ कर्मियों के साथ किया। कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय और विभिन्न शासकीय विभागों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान800 पौधे रोपे गए। इसमें नीम, आम, सागौन, कटहल और महुआ के पौधे प्रमुख हैं। सभी पौधों को उपयुक्त स्थलों का विस्तृत सर्वेक्षण करने के बाद रोपा गया। पौधरोपण के बाद सभी प्रतिभागियों ने इन पौधों की पूरे वर्ष देखभाल करने का संकल्प लिया, ताकि उनकी सुरक्षा एवं दीर्घकालिक पर्यावरणीय लाभ सुनिश्चित हो सके। इस दौरान निरंगु राम गोट्टा (सरपंच, कुर्रेनार पंचायत), राजू आचला (सरपंच, पीवी-84), गडू राम आचला (पटेल, पाडिंगा), अजीत मंडल (मुखिया, पीवी-103), बृंदावन मंडल (मुखिया, पीवी-102), हेमंत नेताम (बीएलओ, कुर्रेनार), जैलाल धुर्व (शिक्षक, कुर्रेनार स्कूल) एवं महेंद्र धुर्व (बीएलओ, कुर्रेनार) शामिल रहे। इनके अतिरिक्त विद्यालय के छात्र-छात्राएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, वन विभाग के कर्मचारी तथा 215 ग्रामीणों ने भी भाग लिया।

पर्यावरण को संरक्षित रखने के मिशन का हिस्सा
इस अवसर पर कंपनी कमांडर, सीओबी कुर्रेनार सत्येन्द्र मोहन ने कहा कि यह पहल भारत सरकार के हरित आवरण बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को संरक्षित रखने के मिशन का हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि कुदालनाला जलग्रहण क्षेत्रों में पौधरोपण से मृदा अपरदन रोकने तथा स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को सुधारने में मदद मिलेगी। अब तक 94 बटालियन बीएसएफ के जवानों ने स्थानीय समुदाय के सहयोग से इस वर्ष 5,000 से अधिक पौधें लगा चुके हैं।

ग्रामीणों ने पेश किया सामूहिक जिम्मेदारी का उदाहरण
बीएसएफ जवानों ने ग्रामवासियों, स्थानीय पंचायतों, शिक्षकों, छात्रों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और वन विभाग के अधिकारियों को जोड़कर जलवायु परिवर्तन से निपटने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सामूहिक जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया। यह पौध रोपण अभियान, बीएसएफ द्वारा इस वर्ष आयोजित कई पर्यावरणीय गतिविधियों में से एक है, जिसका उद्देश्य बल और समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करना है, साथ ही एक स्वच्छ और हरित धरती के निर्माण में योगदान देना है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao September 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में बागेश्वर धाम सरकार की ‘श्री हनुमंत कथा’ की तैयारियां तेज, कार्यक्रम संचालन के लिए गुढ़ियारी में खुला कार्यालय
Next Article शिवनाथ मे बह गया युवक, घंटों मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?