ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तालाबों को सहेजने व सौंदर्यीकरण की तैयारी-सीएम बघेल ने कहा, रायपुर का ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब बनेगा शहर के आकर्षण का केन्द्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

तालाबों को सहेजने व सौंदर्यीकरण की तैयारी-सीएम बघेल ने कहा, रायपुर का ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब बनेगा शहर के आकर्षण का केन्द्र

By @dmin
Published: May 26, 2020
Share
Preparations for saving and beautifying the ponds- CM Baghel said, the old old pond of Raipur will become the center of attraction of the city
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब विवेकानंद सरोवर आने वाले समय में तेलीबांधा तालाब जैसे ही शहर के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। बूढ़ा तालाब की साफ-सफाई के बाद योजनाबद्ध रूप से बूढ़ा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज दोपहर राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब का साफ-सफाई के बाद अवलोकन किया। इस मौके पर सीएम बघेल ने नगर निगम रायपुर द्वारा बूढ़ा तालाब की साफ-सफाई के लिए चलाए गए अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिन-रात मेहनत कर बूढ़ा तालाब से जलकुंभी और कचरा निकाला गया है। अब तालाब का पानी साफ दिख रहा है।

बता दें कि नगर निगम रायपुर द्वारा 11 मई से 25 मई तक प्रतिदिन 6 घंटे बूढ़ा तालाब से जलकुंभी और गाद निकालने का काम किया गया। इस काम में 11 ट्रक और सात पोकलेन मशीनें लगाई गई थी, 85 सफाई कर्मी, 30 ठेका कर्मी, 50 मछुआरों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, दुर्गा कॉलेज के विद्यार्थियों की टीम ने श्रम दान किया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर सहित पार्षदों ने भी तालाब की साफ-सफाई के लिए श्रम दान किया। अब तक बूढ़ा तालाब से लगभग 1100 डंपर से अधिक जलकुंभी और गाद बाहर निकाला जा चुका है। आज सीएम बघेल के उपस्थिति में तालाब का अवलोकन किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, मुख्य सचिव आरपी मण्डल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, प्रभारी कलेक्टर और नगर निगम रायपुर के कमिश्नर सौरभ कुमार सहित अनेक पार्षद और जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम रायपुर को इसके पहले रायपुर शहर को टैंकर मुक्त शहर बनाने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें काफी हदतक सफलता मिली है। अब शहर में टैंकरों की संख्या काफी कम हो गई है। हमारे पूर्वजों द्वारा बनवाए गए प्राचीन तालाब शहर की सुंदर पहचान हैं। बूढ़ा तालाब सहित शहर के अन्य तालाबों को भी सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनकी साफ- सफाई और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तालाबों को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। तालाबों के आसपास के मोहल्लों में लोगों को इसके लिए जागरूक करना होगा। तालाबों में आने वाले सीवरेज के पानी को भी रोका जाना चाहिए।

CG के गृहमंत्री के कमेंट पर बवाल : सांसद सरोज पाण्डेय ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी… मांगा मंत्री का इस्तीफा
CG में छात्रा के साथ दरिंदगी : कपड़े से चेहरे को ढक कर किया रेप, जान से मारने की धमकी… आरोपी गिरफ्तार
भिलाई में देखा है कभी मुंबई जैसा ट्रैफिक जाम, यहां लगी तीन किमी लंबी कतार…. देखें ट्रैफिक जाम का हैरान करने वाला वीडियो
भरोसे वाली सीटों पर फोकस, कांग्रेस की पहली सूची तैयार, भाजपा में भी नामों पर मंथन
भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, तस्वीरों में देखें मॉडल स्टेशन की खूबसूरती… बनने के बाद कुछ ऐसा होगा नजारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14 नए मामले, 235 एक्टिव मरीजों की संख्या
Next Article दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग से 1500 झुग्गियां जलकर राख, सैकड़ों लोग बेघर दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग से 1500 झुग्गियां जलकर राख, सैकड़ों लोग बेघर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?