ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG के गृहमंत्री के कमेंट पर बवाल : सांसद सरोज पाण्डेय ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी… मांगा मंत्री का इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG के गृहमंत्री के कमेंट पर बवाल : सांसद सरोज पाण्डेय ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी… मांगा मंत्री का इस्तीफा

By Mohan Rao
Published: October 3, 2022
Share
सांसद सरोज पाण्डेय, मंत्री ताम्रध्ध्वज साहू
SHARE

भिलाई। CG की पॉलिटिक्स में इन दिनों सड़कों का मुद्दा गरमाया हुआ है। हाल ही में अकलतरा विधानसभा अंतर्गत बलोदा कोरबा मार्ग पर सांसद सरोज पाण्डेय ने खराब सड़कों को दिखाते हुए एंकरिंग की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर छत्तीसगढ़ के तमाम मंत्रियों के कमेंट आए। लेकिन दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के गृह व PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू के एक कमेंट ने बवाल खड़ा कर दिया है। इस कमेंट का असर यह हुआ कि सांसद सरोज पाण्डेय ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर मंत्री के इस्तीफे की मांग कर डाली।

सांसद सरोज पाण्ड़ेय ने 23 सितंबर को अकलतरा विधानसभा अंतर्गत बलोदा कोरबा मार्ग पर रुकी थी। यहां उन्होंने खराब सड़क की दुर्दशा दिखाते हुए एंकरिग की थी। उन्होंने इसका वीडियो जारी किया जिसमे एक रिपोर्टर की तरह सड़क की दुर्दशा दिखाते हुए राज्य सरकार पर हमलावर हुई थी इस वीडियों के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा था कि यह सभी सड़कें भाजपा के शासनकाल में बनी थी। भाजप सरकार ने ही घटिया निर्माण करवाया।

गृहमंत्री ने किया यह कमेंट
इस मामले में प्रदेश के गृह व पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी कमेंट किया था। दो दिन पहले मंत्री साहू ने कहा था कि ‘सरोज पांडेय अपना चार्मिंग फेस दिखाते हुए वीडियो बनाती हैं, हमने कई चिकनी सड़के भी बनाई हैं कभी हमारी चिकनी सड़क का भी वीडियो बनाएं। पीडब्ल्यूडी मंत्री के इस बयान से बवाल खड़ा हो गया और भाजपा ने इसकी निंदा करनी शुरू कर दी। सोमवार को इस मुद्दे पर सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पहले नवरात्रि की बधाई दी और उसके बाद गृहमंत्री की शिकायत करते हुए उनसे इस्तीफा लेने की मांग की।

तुरंत लेना चाहिए इस्तीफा : सांसद सरोज पाण्डेय
सांसद सरोज पाण्डेय ने अपनी चिट्ठी के माध्यम से कहा कि मातृ शक्ति के आराधना के महापर्व पर आपको एक महिला और एक बेटी की मां होने के नाते पत्र लिखने को मजबूर हो गई हूं। उन्होंने लिखा कि आपके मंत्री ने भाषा की मर्यादा को लांघा है। उनसे आपको तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए। यह वीडियो जारी किए जाने के बाद से ही गुट बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मुझपर लगातार निजी टिप्पणियों की गयीं।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री का बयान भारतीय नारी और भारतीयता के साथ साथ हर उस बेटी, हर उस महिला का अपमान है जो आज समाज की सभी बेड़ियों को तोड़ कर सफलता के नित नये आयाम स्थापित कर रही है। इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही महिलाओं को प्रदेश के गृहमंत्री जी जैसे लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते, क्यूंकि उनकी नस नस में एक सक्षम और सशक्त नारी के प्रति सिर्फ और सिर्फ नफरत है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस अध्यक्षा और एक बेटी की माँ होने के नाते पत्र में लिखी बातें आपको जरूर तर्कसंगत लगी होंगी। और यदि ऐसा है तो कृपया प्रदेश के गृहमंत्री पर तत्काल प्रभाव से सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उनका इस्तीफा लें।

कवर्धा हिंसा: एफआईआर में नाम आने पर भाजपा सांसद पांडेय भड़के, बोले- भाजपा को टारगेट कर रही ‘पुलिस कांग्रेस कमेटी’
CG Big Breaking : शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, सांरगढ़ में जमीन विवाद में हुई थी मारपीट… अस्पताल में मौत
सूरजपुर में खुलेगा डाइट सेंटर, मंत्री राजवाड़े के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल, सीएम साय का जताया आभार
भारत में कोरोना: देश के 18 राज्यों में नाइट कफ्र्यू-लॉकडाउन जैसी पाबंदियों से घटने लगे हैं मामले
जांच में मिली अनियमितता, बलौदा बाजार-भाटापारा में 5 कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG हेल्थ डिपार्टमेंट के 41 डॉक्टरों का तबादला, बदले गए कई जिलों के सिविल सर्जन व सीएमएचओ
Next Article एसबीएस हॉस्पिटल में शुरू हुई डायलिसिस की सुविधा, मिलेगी रियायती दरों पर मरीजों को बेहतर इलाज एसबीएस हॉस्पिटल में शुरू हुई डायलिसिस की सुविधा, मिलेगा रियायती दरों पर मरीजों को बेहतर इलाज

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?