ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : घर में चल रही थी शादी की तैयारी, इधर दूल्हे ने लगा ली फांसी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG Breaking : घर में चल रही थी शादी की तैयारी, इधर दूल्हे ने लगा ली फांसी

By Mohan Rao
Published: March 29, 2023
Share
मौत- सांकेतिक फोटो
SHARE

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शादी की तैयारी में जुटे परिवार के घर मातम पसर गया। जिस युवक की एक दिन बाद शादी होने वाली थी उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 28 मार्च को गांव के लोगों को भोज कराया गया और उसके बाद दूल्हें ने मेहंदी भी लगवाई। 29 मार्च की सुबह घरवालों ने दूल्हें की लाश फंदे पर लटकती देखी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ड़ोड़की निवासी रोशन बांधे (25) ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 30 मार्च को रोशन बांधे की शादी होने वाली  थी और घरवाले इसकी तैयारियों में लगे थे। 28 मार्च को घरवालों ने गांव में भोज कराया और इसके बाद रात को मेहंदी का कार्यक्रम भी हुआ। रोशन ने मेहंदी लगवाई और रात को सभी सो गए।

इस बीच रात को लगभग 3 बजे रोशन पेशाब करने के लिए उठा और इसके बाद उसने फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब घरवाले उठे तो रोशन को यूं फंदे में लटकता देख शॉक खा गए। एक पल में घर की सारी खुशियां मातम में बदल गई। जिसकी एक दिन बाद बारात निकलने वाली थी। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक सीमेंट दुकान में काम करता था और बेहद ही शांत स्वभाव का था। उसने आत्महत्या क्यों की यह पता नहीं चल पाया है।

बड़ी खबर: बिजापुर नक्सली मुठभेड़ पर गृहमंत्री ताम्रश्वज साहू का बड़ा बयान… हमारे पांच जवान शहीद… बड़ी संख्या में हुआ नक्सलियों का खात्मा
छत्तीसगढ़ में कोरोना : पिछले 24 घंटे में मिले 1324 नये कोरोना मरीज, 1739 मरीज हुए ठीक
कुपोषण को मात देकर फिर खिलखिलाया बचपन
Weather Update: प्रदेश के 4 संभागों में बढ़ेगा तापमान, बूंदाबांदी के आसार, पारा 43 डिग्री के पार
Gustakhi Maaf: भारतीय गण-तंत्र और भस्मासुर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : बोड़ेगांव के खेत में मिली युवक की लाश… कमर में चोट के निशान होने से हत्या की आशंका
Next Article मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की फिर एक ग्रामीण की हत्या, अगवाकर मार डाला मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की फिर एक ग्रामीण की हत्या, अगवाकर मार डाला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?