ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के गणना की तैयारियां: क्वांटिफिएबल डॉटा एकत्र करने के लिए चिप्स ने तैयार किया पोर्टल व मोबाइल एप… गणना को लेकर सरकार यह है प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के गणना की तैयारियां: क्वांटिफिएबल डॉटा एकत्र करने के लिए चिप्स ने तैयार किया पोर्टल व मोबाइल एप… गणना को लेकर सरकार यह है प्लान

By @dmin
Published: July 20, 2021
Share
Preparations for Enumeration of Economically Weaker Sections
Preparations for Enumeration of Economically Weaker Sections
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपनेे निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में अन्य पिछड़ा वर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना की तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा इस गणना के लिए एक सदस्यीय क्वांटिफिएबल डॉटा आयोग का गठन सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सी.एल.पटेल की अध्यक्षता में किया गया है।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान कहा कि आयोग द्वारा संभागीय मुख्यालयों में सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर उनसे इस गणना के संबंध में विचार-विमर्श किया जाए और उनके सुझाव भी लिए जाएं। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा 4 सितम्बर 2019 को अध्यादेश के माध्यम से राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया गया तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया। उच्च न्यायालय द्वारा इन प्रावधानों के क्रियान्वयन पर स्थगन देते हुए राज्य शासन को क्वांटिफिएबल डॉटा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तारतम्य में राज्य शासन द्वारा क्वांटिफिएबल डॉटा आयोग का गठन किया गया है।
चिप्स द्वारा अन्य पिछड़ा वर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण कर क्वांटिफिएबल डाॅटा एकत्र करने के लिए पोर्टल www.cgqdc.in एवं मोबाइल एप तैयार किया गया है। जिस पर चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई ने प्रस्तुतिकरण दिया। मुख्य सचिव अमिताभ जैन, इलेक्ट्राॅनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी. और क्वांटिफिएबल डाॅटा आयोग के सचिव बीसी साहू बैठक में उपस्थित थे। महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए।

मेरठ में बड़ी घटना: दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या…. 10 लाख नगद व पांच किलो चांदी लूट ले गए बदमाश
मुख्यमंत्री ने धान को बारिश से बचाने समुचित इंतजाम के लिए कलेक्टरों को दिए निर्देश
अंतिम संस्कार के बाद दिल्ली से लौटे परिजनों पर की गई पुष्प वर्षा, गूंजा लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय अमर रहें का नारा
अब छह साल से ऊपर के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने दी मंजूरी
Good news : शहरी क्षेत्रों में मिलेगा काबिज भूमि का निःशुल्क पट्टा, राजपत्र में प्रकाशित हुए नियम… जानें पूरी नियमावली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article By laying a new line, the problem of low voltage was far away नई लाइन बिछाकर दूर की लो वोल्टेज की समस्या… जहां 70 वोल्ट मिलता था वहां मिलने लगा 240 वोल्ट का पावर
Next Article Jurmana जिन स्कूलों ने फीस सीमा से अधिक बढ़ाई, उन पर लगा जुर्माना… 15 दिन के भीतर पालकों को वापस करेंगे स्कूल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?